{"_id":"5acb1c9d4f1c1b516b8b48a0","slug":"earthquake-hit-bageshwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Apr 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Earthquake
उत्तराखंड के बागेश्वर में सोमवार को दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
दिन में करीब 12.35 बजे बागेश्वर में भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप को रिक्टर स्केल पर 2.8 मापा गया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर में बताया गया है। नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी को सतर्क कर दिया है। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नही है। जिला आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यह जोन पांच में आता है। आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। उनका कहना है कि हर घटना पर नज़र बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
राज्य के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश
Rain
वहीं सोमवार को सुबह से ही राज्य के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम के ठंड का अहसास किया गया। दून के राजपुर के इलाके में लोगों ने अपने पंखे बंद कर दिए और एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आज भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, कुछ जिलों में तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने की भी संभावना है।
रविवार सुबह राजधानी दून समेत कई स्थानों पर कुछ-कुछ देर रुककर बारिश हुई। हालांकि उसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में आज भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, कुछ जिलों में तेज अंधड़ चलने और ओले गिरने की भी संभावना है।
रविवार सुबह राजधानी दून समेत कई स्थानों पर कुछ-कुछ देर रुककर बारिश हुई। हालांकि उसके बाद पूरे दिन धूप खिली रही।