फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2020: Ravan Dahan will held with limited people, See on Facebook in haridwar

Dussehra 2020 Festival: हरिद्वार में होगा 35 फीट के रावण और 25 फीट के कुंभकरण का पुतला दहन, फेसबुक पर देखें

Sun, 25 Oct 2020 11:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Oct 2020 11:01 AM IST
सार

  • मैदान में नहीं फेसबुक पर लाइव देखे लंकेश दहन
  • रोड़ी बेलवाला में शाम छह बजे, पंतद्वीप में साढ़े सात बजे होगा पुतला दहन

विज्ञापन
Dussehra 2020: Ravan Dahan will held with limited people, See on Facebook in haridwar
दशहरा 2020 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार पंतद्वीप मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण और 25 फीट के कुंभकरण का पुतला दहन करने की प्रशासन ने शर्तों के साथ अनुमति दे दी है। शर्तों के अनुसार पुतला दहन सांकेतिक होगा। इसमें दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा।

विज्ञापन


पंतद्वीप के अलावा हरिद्वार रामलीला भवन के प्रांगण में भी छह फीट के रावण का पुतला दहन होगा। दोनों जगहों से आयोजक समितियां फेसबुक से पुतला दहन का लाइव प्रसारण करेंगी। 
विज्ञापन


श्रीराम नाट्स संस्थान के निर्देशक लखन लाल चौहान ने बताया कि भीमगोड़ा रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन और दशहरे पर पुतला दहन की अनुमति के लिए आवेदन किया था। तब रामलीला मंचन की अनुमति नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कथा का आयोजन कर पारंपरिक रीति रिवाजों का निर्वहन किया गया। इसके बाद दशहरे पर पुतला दहन की अनुमति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार को प्रशासन ने सर्शत अनुमति दे दी है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने 35 फीट ऊंचे रावण और 25 फीट के कुंभकरण के सांकेतिक पुतला दहन की अनुमति दे दी है। पुतला दहन पंतद्वीप मैदान में शाम करीब साढ़े सात बजे से होगा। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी और पात्र मौजूद रहेंगे। श्रीराम नाट्स संस्थान की फेसबुक आईडी से लाइव होगा।

हरिद्वार रामलीला भवन के प्रांगण में भी छह फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि पुतला दहन शाम छह बजे से होगा। कमेटी की फेसबुक आईडी से लाइव प्रसारण किया जाएगा।

देहरादून में बन्नू स्कूल में नहीं होगा रावण दहन, प्रेमनगर में भी अमजंस 

कोरोना संकट के बीच पहले ही शहर में सिर्फ चुनिंदा जगह रावण दहन कार्यक्रम तय थे, मगर प्रशासन के सख्त नियमों के चलते बन्नू स्कूल में होने वाला सूक्ष्म रावण दहन भी रद्द कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मात्र 50 लोगों की उपस्थिति की शर्त पर बन्नू बिरादरी समिति ने नाराजगी जताते हुए यह फैसला लिया। वहीं, प्रेमनगर में दशहरा की तैयारियां पूरी है, लेकिन यहां भी रावण की ऊंचाई को लेकर पेंच फंस सकता है। 

बन्नू स्कूल रेसकोर्स में हुई पत्रकार वार्ता में बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने कहा कि दशहरा की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। रावण के पुतले की ऊंचाई भी प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार 10 फीट रखी गई, लेकिन अब प्रशासन ने 50 लोगों की शर्त भी रखी है। इस पर समिति ने आपत्ति जताई है। कहा कि समिति ने प्रशासन से विवाह समारोह की तर्ज पर 200 लोगों की अनुमति मांगी। क्योंकि, यह आयोजन देहरादून में 72 सालों से परेड ग्राउंड में होता आ रहा है। इस दौरान सचिव मनीष गेरा, संतोख नागपाल, अजय कथूरिया, चंद्र प्रकाश भाटिया उपस्थित रहे।

‘प्रशासन को दिखानी चाहिए नरमी’
प्रेमनगर दशहरा कमेटी के संयोजक राजीव कुमार ने कहा कि समिति ने 20 फीट का रावण का पुतला बनाया है, लेकिन प्रशासन ने 10 फीट की ऊंचाई तय की है। समिति ने कहा कि प्रशासन को नियमों में थोड़ी नरमी दिखानी चाहिए, क्योंकि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी तो तो मजबूरन कार्यक्रम रद्द कर दिया जाएगा। कहा कि रावण पुतले में मास्क व सैनिटाइजर की बोतलें लगाई गई हैं, जिससे लोग जागरूक हो सकें। 

इस बार लंका दहन भी नहीं
श्री रामलीला कला समिति की ओर से झंडा तालाब में होने वाला लंका दहन भी इस बार देखने को नहीं मिलेगा। समिति अध्यक्ष अरविंद गोयल ने कहा कि सूक्ष्म लंका दहन की अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिल सकी। अब समिति 28 अक्तूबर को राज तिलक की तैयारी कर रही है। इसकी अनुमति भी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed