{"_id":"66aab820115443443f0f6df7","slug":"due-to-the-rain-the-rivers-streams-and-drains-of-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-467887-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बरसात से सड़कें बनी नहर, कई इलाकों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बरसात से सड़कें बनी नहर, कई इलाकों में हुआ जलभराव
विज्ञापन
राजधानी में बुधवार शाम को जमकर बरसात हुई। बरसात की वजह से महानगर के नदी-नाले और नालियां उफान पर आ गए। पानी सड़कों पर बहना शुरू हुआ तो सड़कों ने नहर का रूप ले लिया। कई जगह लोगों की दुकानों में पानी घुस गया। जलभराव के कारण शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम लग गया।
शाम छह बजे बरसात शुरू हुई और देर रात तक चलती रही। गांधी पार्क की तरफ से पानी मुख्य मार्ग से होते हुए घंटाघर पहुंचा और उसके बाद दर्शनलाल चौक की तरफ ढाल होने के कारण चला गया। जहां दर्शनलाल चौक पर जलभराव हो गया। यहां पंचायती मंदिर में पानी घुस गया। उसके बाद दून अस्पताल चौक पर भी यही हाल रहा। यहां से पानी का बहाव प्रिंस चौक की तरफ बढ़ा और वहां पर भयंकर जलभराव देखने को मिला। यहां पानी में फुटपाथ भी डूब गया। एक फीट से ज्यादा पानी भरने से फुटपाथ पार कर पानी प्रिंस चौक पर एक दुकान में घुस गया। इसी तरह रेलवे स्टेशन रोड, मोथरोवाला, बंजारावाला, आशारोड़ी, कैनाल रोड की तरफ सड़कें पानी से लबालब दिखाई दीं।
Iबरसात में थम गई देहरादून की रफ्तारI
शाम करीब छह बजे बरसात शुरू हुई। बरसात बहुत तेज होने के चलते आधे घंटे में सड़कें नहर में तब्दील हो गईं। बरसात से बचने के लिए लोगों को दुकान और अन्य सुरक्षित जगहों पर शरण लेनी पड़ी। सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, कारगी चौक, लालपुल चौक के पास जाम लग गया। प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, दर्शनलाल चौक सहित कई जगह जाम खुल गया, लेकिन लालपुल पर जाम देर रात तक लगा रहा।
विज्ञापन
Iरिस्पना और बिंदाल में जबरदस्त उफानI
महानगर के बीच से होकर गुजर रही रिस्पना और बिंदाल नदी शाम छह बजे से चल रही बरसात की वजह से उफान पर आ गईं। दोनों नदियों में जबरदस्त पानी था। इसके अलावा शहर में अन्य नालों की भी यही स्थिति रही। महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के पास नाला, आढ़त बाजार के पास स्थित नाला सहित ज्यादातर नाले पानी से लबालब रहे।