{"_id":"653eb6473b666f2da60b1a59","slug":"due-to-heavy-rainfall-on-kalsi-chakrata-motor-road-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-277104-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- ग्रामीणों ने की चकराता मोटर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग
I
I
I
I- आधा दर्ज स्थानों पर दीवार ढहने से बने डेंजर जोनI
कालसी-चकराता मोटर मार्ग में अतिवृष्टि के चलते कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गए थे। मोटर मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पर्यटक अवागमन करते हैं। सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण लोक निर्माण विभाग से लगातार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जगह-जगह डेंजर जोन बने हुए है। मानसून सीजन में कालसी से चकराता तक आधा दर्जन से अधिक जगहों पर सड़क की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थी। सबसे ज्यादा परेशानी स्वाडा के समीप हो रही है। यहां सड़क का निचली सुरक्षा दीवार ढहने से डेंजर जोन बन गया है। हाल यह है कि सड़क से वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे हैं
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रोजाना इस मोटर मार्ग से आते-जाते हैं लेकिन उन्हें क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारें दिखाई नहीं दे रही हैं। भीमदत्त वर्मा, मोहन लाल शर्मा, सतपाल राय, सुभाष भाटी आदि लोगों का कहना है कि कालसी-चकराता मोटर मार्ग से हर रोज हजारों लोग सार्वजनिक और निजी वाहनों से आवागमन करते है। दुर्घटना की आशंका के बावजूद विभागीय अधिकारी मोटर मार्ग की मरम्मत को लेकर लापरवाही बने हुए हैं।
विज्ञापन
Iमोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों को दोबारा बनाने के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जा चुका है। अति आवश्यक कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को असुविधा न हो सके। - प्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, खंड साहियाI