फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dual policy education department of uttarakhand

उत्तराखंड के इस विभाग में चलती है दोहरी नीति

Wed, 02 Nov 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Nov 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
dual policy education department of uttarakhand
शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : अमरउजाला

शिक्षा विभाग में अशासकीय स्कूलों के टीचरों को नियमित किए जाने के मामले में दोहरी नीति अपनाई जा रही है। कुमाऊं में तदर्थ शिक्षकों को नियमित किया जा चुका है। वहीं, गढ़वाल मंडल के टीचर स्कूलों में 18 साल की सेवा के बावजूद नियमित नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षक विद्यालय प्रबंधन की ओर से मानदेय पर रखे गए थे। इन स्कूलों में नियमित शिक्षकों की भर्ती पर रोक के चलते स्कूल प्रबंधन की ओर से रखे गए इन टीचरों को वर्ष 2009 में तदर्थ नियुक्ति मिली, लेकिन कुमाऊं मंडल के टीचरों का 2015 में विनियमितीकरण हो चुका है। जबकि गढ़वाल मंडल के तदर्थ टीचरों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन


यह हाल तब है जबकि 17 नवंबर 2015 को कैबिनेट में प्रस्ताव आने के बाद इसका शासनादेश हो चुका है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने कहा कि विभागीय स्तर पर मामले को उलझाए जाने से टीचरों में नाराजगी है। विनियमितीकरण के लिए एक ही प्रदेश में दोहरी नीति नहीं होनी चाहिए। वहीं, अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल रामकृष्ण उनियाल का कहना है कि तदर्थ टीचरों के मामले को दिखवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री का निर्देश भी ताक पर
प्रकरण में 19 सितंबर 2016 को शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने एक सप्ताह के भीतर विभागीय अधिकारियों को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक विभागीय मंत्री के निर्देश पर भी अमल नहीं हुआ।


इनका है कहना
हमारी विभाग में 18 साल की सेवा हो चुकी है, टीचरों के विनियमितीकरण के लिए कई बार आश्वासन मिला, लेकिन अब तक अमल नहीं हुआ। अपर निदेशक की ओर से इस मामले में सर्वे कमेटी बनाई गई है।
- सत्य प्रकाश ममगाई, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड तदर्थ शिक्षक एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed