फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Youths from Hapur Done Misbehave with Police officer in roorkee

हापुड़ के दो युवकों को दरोगा से अभद्रता करना पड़ा भारी, घूमने आए थे लेकिन पंहुच गए हवालात

Thu, 12 Dec 2019 07:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Dec 2019 07:42 PM IST
सार

  • मेडिकल कराकर किया चालान, हापुड़ के रहने वाले हैं दोनों युवक

     

विज्ञापन
Drunk Youths from Hapur Done Misbehave with Police officer in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में नशे की हालत में दो युवकों ने एक दरोगा से अभद्रता कर दी। समझाने के बाद भी युवक दरोगा से उलझते रहे। इस पर पुलिस दोनों को उठाकर कोतवाली ले आई। यहां से दोनों को अस्पताल में मेडिकल कराकर चालान कर दिया। दोनों युवक हापुड़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


बुधवार की रात रोडवेज बस स्टैंड के पास सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक ई-रिक्शा में चार युवक बैठकर आ रहे थे। इस बीच दो युवक नशे की हालत में थे और ई-रिक्शा चालक से अभद्रता कर रहे थे।
विज्ञापन


इस पर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने ई-रिक्शा चालक से उन्हें आराम से ले जाने के लिए कहा। इस पर नशे की हालत में दोनों युवक दरोगा से उलझ गए। साथ ही खुद को एक हापुड़ में एक न्यूज चैनल से जुड़े होने की हनक दिखाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और दरोगा से अभद्रता करने लगे। इस पर पुलिस दोनों को उठाकर कोतवाली ले आई। यहां से पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची और मेडिकल कराया इसके बाद दोनों युवकों को हवालात में बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि  दोनों का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया है। दोनों युवक हापुड़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed