नशेड़ी युवक ने पत्नी संग की मारपीट, पिटाई से बेहोश होने पर श्मशान में फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालत में युवक ने अपनी पत्नी व बच्चे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें बचाने आए साले व सास को भी युवक ने पीट डाला।
इतना ही नहीं, बाद में युवक ने पिटाई के दौरान बेहोश हुई अपनी पत्नी को गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट में फेंक दिया। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव निवासी एक युवती की शादी लगभग 15 साल पहले क्षेत्र के ही सैदाबाद गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से युवक नशे का आदी हो गया।
महिला की मां और भाई ने समझाने का प्रयास किया तो उत्तेजित हो गया
बताया जाता है कि शनिवार को भी युवक नशे की हालत में अपने घर आया तथा इसके बाद उसने अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दे दी। इस पर उसकी मां व भाई भी सैदाबाद गांव पहुंच गए। आरोप है कि जब उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह उत्तेजित हो गया। उसने फिर पत्नी और बेटे को पीट डाला।
आरोप है कि इसके बाद शाम को युवक ने मारपीट के दौरान बेहोश हुई अपनी पत्नी को गांव के बाहर स्थित एक श्मशान घाट में फेंक दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला को कराहते देखा तो उन्होंने बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद इस मामले में महिला की मां व भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उधर, कोतवाली के एसएसआई हरिओम चौहान का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महिला को मारपीट कर घर से निकाला, तहरीर
रुड़की में एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कोतवाली गंगनहर में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। एक माह पहले उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
जब वह दो दिन पहले अपनी बच्ची को लेने के लिए तो उसने पति ने उसके साथ फिर से मारपीट कर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।