फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drinking water facility in rural areas 951 crore loan approved from center for 48 schemes Uttarakhand News

उत्तराखंड: 48 योजनाओं के लिए केंद्र से 951 करोड़ के ऋण को मंजूरी, सीएम धामी ने जताया वित्त मंत्री का आभार

Wed, 02 Aug 2023 02:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Aug 2023 02:08 PM IST
सार

योजनाओं के लिए 2023-24 के लिए राज्य को विशेष सहायता स्वीकृत की गई है, उनमें जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा के लिए 110 करोड़ रुपये, नैनीताल में मॉडल कॉलेज अपग्रेडेशन के लिए 61 करोड़ रुपये, 500 बेड के दून मेडिकल कॉलेज के लिए 60 करोड़, दून मेडिकल कॉलेज कैंपस के लिए 33.98 करोड़ रुपये के ऋण की विशेष सहायता शामिल है।

विज्ञापन
drinking water facility in rural areas 951 crore loan approved from center for 48 schemes Uttarakhand News
money new - फोटो : istock

विस्तार

राज्य के लिए महत्वपूर्ण 48 योजनाओं के लिए केंद्र से 951 करोड़ के ऋण की विशेष सहायता को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विशेष सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय की ओर से जिन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 2023-24 के लिए राज्य को विशेष सहायता स्वीकृत की गई है, उनमें जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा के लिए 110 करोड़ रुपये, नैनीताल में मॉडल कॉलेज अपग्रेडेशन के लिए 61 करोड़ रुपये, 500 बेड के दून मेडिकल कॉलेज के लिए 60 करोड़, दून मेडिकल कॉलेज कैंपस के लिए 33.98 करोड़ रुपये के ऋण की विशेष सहायता शामिल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  नैनीताल के ओखलढूंगा में फटा बादल, घरों में घुसा पानी और मलबा, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई स्टेट शेयर के लिए 56 करोड़ रुपये, रुड़की-देवबंद रेललाइन के लिए 55 करोड़ रुपये, सहसपुर में स्किल हब के लिए 25.91 करोड़ रुपये, फार्म मशीनरी बैंक के लिए 25 करोड़ रुपये, टनकपुर आईएसबीटी के लिए 25 करोड़ रुपये, देहरादून में बस डिपो, वर्कशाप के लिए 25 करोड़ रुपये और अल्मोड़ा सीवरेज योजना के लिए 20.16 करोड़ की मदद मिलेगी। इसके अलावा अन्य योजनाओं में भी विशेष सहायता के तहत भारत सरकार की ओर से ऋण स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed