फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Ramesh Kunwar takes charge of the Provincial Medical Services Association

Dehradun News: डॉ. रमेश कुंवर को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की कमान

Tue, 24 Feb 2026 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ramesh Kunwar takes charge of the Provincial Medical Services Association
- निर्विरोध चुनीं गई प्रदेश कार्यकारिणी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी निर्विरोध चुनीं गई। डॉ. रमेश कुंवर को अध्यक्ष व डॉ. यशपाल तोमर को महासचिव चुना गया।
संघ की ओर से नामित मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश नपलच्याल व चुनाव अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद पर डॉ. रमेश कुंवर व डॉ. आनंद शुक्ला ने नामांकन किया था। लेकिन वापसी के अंतिम दिन डॉ. शुक्ला ने नाम वापस लेने से डॉ. रमेश कुंवर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. लोकेश सालूजा, डॉ. गरिमा भट्ट, डॉ. उपेंद्र सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, अतिरिक्त महासचिव कुमाऊं डॉ. दीपक शर्मा, अतिरिक्त महासचिव गढ़वाल डॉ. मनीष कुमार, संपादक डॉ. राशि रंजन कुकरेती, मीडिया प्रभारी डॉ. रचित गर्ग, तकनीकी प्रभारी डॉ. सुरभि नारायण अवस्थी को चुना गया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक शिखा जंगपांगी, आरसी पंत ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. अजीत मोहन जोहरी, डॉ. जेएस चुफाल, डॉ. शैलेंद्र कंडारी, डॉ. बीएस नेगी, डॉ. तुहिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed