फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. KS Rana  become new Vice Chancellor of kumaun university

उत्तराखंड: डॉ. केएस राणा बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Thu, 16 May 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 May 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Dr. KS Rana  become new Vice Chancellor of kumaun university
डा. केएस राणा - फोटो : अमर उजाला

नालंदा राजकीय मुक्त विश्वविद्यालय पटना के पूर्व कुलपति प्रो.केएस राणा को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज दिया गया है। बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सहमति के बाद सचिव रमेश कुमार सुधांशु की ओर से प्रो.राणा की तैनाती को लेकर आदेश जारी किए गए। हालांकि, उन्हें यह चार्ज छह माह एवं स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक दिया गया है। प्रो.डीके नौड़ियाल का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कुमाऊं विवि के कुलपति का पद खाली हो गया था।

विज्ञापन


प्रो.केएस राणा कुमाऊं विवि के 28वें कुलपति के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रो.राणा मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 1976 में पारिस्थितिकी एवं वन्यजीव, कीटविज्ञान विषय से एमएससी, 1981 में पीएचडी, 1992 में एलएलएम एवं 1996 में डीएससी की उपाधि ली। प्रो.राणा इससे पहले नालंदा राजकीय मुक्त विश्वविद्यालय पटना, मोनाड विश्वविद्यालय हापुड़ और केवीएस विश्वविद्यालय आरा बिहार के कुलपति के पद पर रह चुके हैं।

विज्ञापन

 

प्रो.राणा 2005 से जनवरी 2016 तक बीआर आंबेडकर विवि आगार में जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष रहे, उसके बाद वह 2016 से अब तक वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार में विशेष सलाहकार के रूप में तैनात थे। उनके सौ से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जरनलों में प्रकाशित हो चुके हैं। वहीं इनके निर्देशन में 40 से अधिक विद्यार्थी शोध कार्य कर चुके हैं। प्रो.राणा को देश-विदेश में कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। प्रो.राणा बृहस्पतिवार दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार अन्य राज्य के प्राध्यापक को मिला कुलपति का चार्ज
प्रो.डीके नौड़ियाल के कुलपति पद से इस्तीफा देने के बाद विवि के वरिष्ठ प्राध्यापक, आयुक्त कुमाऊं राजीव रौतेला और यूओयू के कुलपति प्रो.ओपीएस नेगी को चार्ज मिलने की चर्चाएं थी। वहीं विवि के इतिहास में पहले भी दो बार कुलपति के इस्तीफा देने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में स्थायी कुलपति की तैनाती तक वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आयुक्त को चार्ज दिया जा चुका है, लेकिन यह पहला मौका है जब कुलपति के इस्तीफा देने के बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक अन्य राज्य के प्राध्यापक को कुलपति का चार्ज दिया गया है।


देवभूमि से मेरा जुड़ाव काफी पहले से रहा है और अब राज्य के विवि में कुलपति काम करने की जिम्मेदारी मिली है जो मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि कुमाऊं विवि शैक्षणिक गतिविधियों के बल पर देश में अपनी एक नई पहचान स्थापित करे।  

-प्रो.केएस राणा, कुलपति कुमाऊं विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed