फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. bahuguna became raksha morcha president.

रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष बने पूर्व आईएफएस डॉ. बहुगुणा

Thu, 08 Sep 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Sep 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dr. bahuguna became raksha morcha president.
डॉ. वीके बहुगुणा - फोटो : AmarUjala

भारतीय वन्य सेवा (आईएफएस) के पूर्व अफसर एवं एफआरआई के महानिदेशक रह चुके डॉ. विनोद कुमार बहुगुणा को उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद बहुगुणा ने प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प देने का दावा किया है। साथ ही सहयोगी संगठनों और जनता की राय जानने के बाद ही आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा भी की।

विज्ञापन


बुधवार को मोर्चा के संस्थापक पूर्व आईएएस एसएस पांगती ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. बहुगुणा के मोर्चा में शामिल होने और अध्यक्ष बनाने की विधिवत घोषणा की। इसके बाद डॉ. बहुगुणा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोर्चा एक नई राजनीतिक सोच के साथ राज्य हित में कार्य करेगा।
विज्ञापन


तीसरा विकल्प बनने की तैयारी
भाजपा और कांग्रेस छोड़कर और समान विचारधारा वाले दलों और संगठनों को मोर्चा अपने साथ लेगा। इस दौरान एसएस पांगती ने पंचायतों की मजबूती पर जोर दिया। मोर्चा के संस्थापक सदस्य एवं नवनियुक्त महासचिव पीसी थपलियाल ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की सरकारें 16 साल में भी राज्य की परिसंपत्तियों के बंटवारे पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई हैं। आज भी उत्तराखंड की जल परियोजनाओं पर उत्तर प्रदेश का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रिटायर्ड डीआईजी बलराम सिंह, रिटायर्ड डीएसपी एमएस फर्स्वाण, कर्नल राजेंद्र बर्त्थवाल, रिटायर्ड सैन्य अफसर पीसी थपलियाल, धाद संस्था के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता, महेंद्र सिंह खालसा, मनवर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

प्रदेश कार्यकारिणी भी गठित
पीसी थपलियाल को महासचिव, ज्योति विजय रावत कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अर्जुन गेहरवार और विनोद नेगी को कार्यालय सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed