फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr Aashish shrivastav take charge as DM on monday

डॉ. आशीष श्रीवास्तव सोमवार को संभालेंगे डीएम का चार्ज

Sat, 01 Feb 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dr Aashish shrivastav take charge as DM on monday
नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव।
देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनसमस्याओं के जल्द समाधान व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना प्राथमिकता रहेगी। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट रिस्पना से ऋषिपर्णा और बिंदाल पर गंभीरता से काम किया जाएगा। वहीं, जनाधार व अन्य सुविधाओं को सुधारने पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों को कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने न पड़े, इसकी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर जिले में चलाई जा रहीं भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जिले में स्वच्छ भारत मिशन, शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य के साथ ही जन समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाएगा। कहा कि जिले को हर दृष्टि से समृद्ध बनाना है। डॉ. श्रीवास्तव के पास जिलाधिकारी के साथ ही एमडीडीए उपाध्यक्ष, देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री का चार्ज भी बरकरार रहेगा। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को जिलाधिकारी का चार्ज संभालेंगे।
विज्ञापन

---
ईमानदार और तेजतर्रार अफसर के रूप में पहचान
डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की गिनती प्रदेश के ईमानदार और तेज तर्रार अफसरों में होती है। इससे पहले वह उत्तरकाशी के जिलाधिकारी, एमडीडीए उपाध्यक्ष एवं देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के सीईओ रहने के दौरान उन पर कभी किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगे हैं। यही वजह है कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी अधिकारियों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed