फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's Aadi ranked second in All India Rank, Teesta and Nandini topped in the state

Dehradun News: ऑल इंडिया रैंक में दून के आदि का दूसरा स्थान, प्रदेश में तीस्ता व नंदिनी ने किया टॉप

Mon, 15 May 2023 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Doon's Aadi ranked second in All India Rank, Teesta and Nandini topped in the state
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इसमें ब्राइटलैंड स्कूल देहरादून के 10वीं के छात्र आदि गुप्ता ने 99.60 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप करने के साथ ऑल इंडिया रैंक में भी दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, 12वीं में तीस्ता द्विवेदी और नंदिनी जलान ने 99 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से उत्तराखंड में टॉप किया।
विज्ञापन

बोर्ड से संबद्ध दून के लगभग सभी स्कूलों का पासिंग प्रतिशत शत प्रतिशत रहा। 10वीं कक्षा में ऑल इंडिया रैंक में जगह बनाने में उत्तराखंड से एक ही छात्र ने सफलता प्राप्त की। जबकि, 12वीं में वैल्हम गर्ल्स की दो छात्राओं ने उत्तराखंड में टॉप किया। वैल्हम गर्ल्स की हिमांशी गुप्ता और ब्राइटलैंड की समृद्धि सेठी ने 98.75 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। समर वैली स्कूल के हर्षवर्धन सैनी और ब्राइटलैंड स्कूल के वैभव बर्थवाल 98.5 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ छात्रों ने ऑनलाइन अपना रिजल्ट देखा और कुछ ही देर में जश्न मनाने स्कूल पहुंच गए। राजपुर रोड स्थित सेंट जोजफ्स, ब्राइटलैंट स्कूल, समर वैली, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल, द दून वर्ल्ड स्कूल, द हेरिटेज स्कूल समेत कई स्कूलों में बच्चे पहुंचे और सफलता का जश्न मनाया। छात्रों ने कहा कि उम्मीद के अनुसार नंबर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed