फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon World School's annual festival Rashmirathi concludes

Dehradun News: दून वर्ल्ड स्कूल का वार्षिक उत्सव रश्मिरथी संपन्न

Sat, 15 Nov 2025 08:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Doon World School's annual festival Rashmirathi concludes
देहरादून। दून वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव रश्मिरथी थीम पर एक कार्यक्रम भव्यता व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों की ओर से प्रस्तुत नाट्य मंचन रहा जिसने अपने उत्कृष्ट अभिनय, प्रभावी संवाद और आकर्षक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। विधायक उमेश शर्मा काऊ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च आदर्श अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज के प्रति सृजनात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं लोकगायक अभिनव सिंह चौहान ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और लोकधरोहर के संरक्षण की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानाचार्य अमिताभ गर्ग ने बताया कि खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेधा-आधारित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही प्लेग्रुप से कक्षा तीन तक प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए प्रवेश-शुल्क माफी का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मंदीप सिंह डेंग, दीप्ति डेंग समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed