{"_id":"617efab1737a74007b4571cb","slug":"doon-valley-won-the-doon-soccer-cup-title-city-news-drn394995882","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून वैली ने कब्जाया दून सॉकर कप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून वैली ने कब्जाया दून सॉकर कप का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन प्रमोशनल सोसाइटी की ओर से आयोजित कर्नल आरसी शर्मा मेमोरियल दून सॉकर कप में दून वैली ने टाईब्रेकर तक खिंचे मुकाबले में हिमलायन यूनाइटेड एफसी को 5-3 से हराकर खिताब कब्जाया। पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को दून वैली व हिमालयन यूनाइटेड एफसी के बीच खेला गया फाइनल संघर्षपूर्ण रहा।
खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने एकदूसरे की रक्षापंक्ति को परखना शुरू कर दिया। दोनों टीमों ने कई मूव बनाए, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहा। परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें दून वैली ने 5-3 से बाजी मारते हुए चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। दून वैली के लिए अभिषेक रावत, अमित, मोहनीश, अनुराग व तुषार ने गोल दागे। हिमालयन यूनाइटेड के लिए रोहित, हर्षित व कुलदीप की गोल करने में सफल रहे। हिमालायन यूनाइटेड के संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि बलूनी क्लासेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व समाज सेवी जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने विजेता-उपविजेता टीमों को 21 व 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की। अनिल रावत ने सेंटर रेफरी, ुष्कर सिंह गुसाईं, शैलेंद्र सिंह व सुनील कुमार ने सहायक रेफरी की भूमिका निभाई। मैच में नरेश नयाल ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सीएयू के संरक्षक पीसी वर्मा, संजीव थपलियाल, संयुक्त निदेशक खेल एसके सार्की, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी, देवेंद्र गुसाईं, सतीश कुलाश्री, टूर्नामेंट के टेक्निकल डायरेक्टर मोईन खान, आयोजन अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सतेंद्र नेगी, नरेंद्र शाह, अंकुश नेगी, इंद्रमोहन बड़थ्वाल, एमएस असवाल, डीएम लखेड़ा, गौरव गुलेरी आदि मौजूद रहे।