फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon salute sachin tendulkar

ऐसे दी जाएगी सचिन को शानदार सलामी

Fri, 15 Nov 2013 10:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Nov 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
doon salute sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर के 200वें और कैरियर के अंतिम टेस्ट मैच के लिए देहरादून में तैयारियां जोरों पर है। गुरुवार को सचिन के मैदान पर उतरते ही लोग टीवी से चिपक से गए और मैच खत्म होने के बाद भी तेंदुलकर के चर्चे आम रहे।

विज्ञापन


पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती
विज्ञापन


मगर अंतिम टेस्ट के अंतिम दिन 18 नवंबर के लिए दून शहर भी तैयार हो रहा है। क्रिकेट एसोसिएशनों ने कार्यक्रम तय कर लिए हैं। कोई रंगबिरंगी रोशनी के साथ विदाई को यादगार बनाने की तैयारी कर रहा है तो कोई उनके साथ बिताए पलों को बैनर पर उतारकर।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी पार्क में होगी आतिशबाजी
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में सोमवार को जैसे ही सचिन तेंदुलकर के विदाई टेस्ट के अंतिम दिन का खेल खत्म होगा, उसी पल गुरु द्रोण की नगरी भी सतरंगी रोशनी से नहा उठेगी। उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन ने 18 नवंबर की शाम गांधी पार्क में भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम रखा है।


पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

एसोसिएशन के सचिव जावेद बट्ट ने कहा कि महान खिलाड़ी के जाने से दुख तो है, लेकिन उनकी विदाई को यादगार बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मिठाइयां बंटेंगी।

लिटिल मास्टर के बैनर में ब्लास्टर
मास्टर ब्लास्टर के नाम पर रखे गए लिटिल मास्टर क्लब ने विदाई को यादगार बनाने के लिए सचिन के साथ बिताए पलों को बैनर पर उकेरा है।

क्लब के अध्यक्ष और मुख्य कोच नरेंद्र शाह ने कहा कि बीते साल सचिन के मसूरी प्रवास के दौरान क्लब का नाम देखकर ही मास्टर ब्लास्टर ने उनको और खिलाड़ियों को मिलने के लिए बुलाया था। उस समय एक ग्रुप फोटो खींची गई थी, जिसे बैनर पर उतारा गया है। 18 नवंबर को इसका विमोचन किया जाएगा। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed