फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's Rishabh does not want to leave the pet dog in the middle of the war and return to the country

Ukraine Crisis : पालतू कुत्ते को युद्ध के बीच छोड़कर देश नहीं लौटना चाहते दून के ऋषभ

Mon, 28 Feb 2022 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद मुसान, देहरादून
विनोद मुसान, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 04:18 AM IST
सार

किशननगर चौक देहरादून के रहने वाले हैं ऋषभ कौशिक, फिलहाल कीव में फंसे हैं। खार्किव नेशनल यूनिवर्सिटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र हैं ऋषभ। कुत्ते को साथ लाने की नहीं मिल रही इजाजत।

विज्ञापन
Doon's Rishabh does not want to leave the pet dog in the middle of the war and return to the country
अपने कुत्ते के साथ ऋषभ... - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी यूक्रेन में खार्किव नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ रेडियो इलेक्ट्रॉनिक्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र ऋषभ कौशिक ने अपने पालतू कुत्ते मालिबू के बिना युद्धग्रस्त देश छोड़ने से इनकार कर दिया है। देहरादून के किशननगर के रहने वाले ऋषभ की इस जिद ने सबका ध्यान खींचा है।

विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में ऋषभ ने बताया कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को अपने साथ भारत लाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में तमाम औपचारिकताएं पूरी कीं, लेकिन अब तक उन्हें अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने फैसला किया कि अगर उनका कुत्ता उनके साथ नहीं जा सकता है, तो वह भी अपने वतन नहीं लौटेंगे। बकौल ऋषभ, मुझे पता है कि यहां रहने में जोखिम है, लेकिन मैं उसे छोड़ नहीं सकता। अगर मैं चला गया था, उसका ख्याल कौन रखेगा। 21 वर्षीय ऋषभ ने बताया कि उसने एक स्थानीय व्यक्ति से मालिबू को गोद लिया था। उस व्यक्ति ने भी मालिबू को सड़क पर बचाया था। 
विज्ञापन

ऋषभ ने बताया कि जब यूक्रेन में युद्ध के हालात बन रहे थे, तभी उनके पिता ने उनके लिए दुबई का बीजा और टिकट बुक करवा दिया। तब वह खार्किव में थे। जब सब लोग कीव से भाग रहे थे, तब वह खार्किव से पांच सौ किलोमीटर दूर यूक्रेन की राजधानी कीव इस उम्मीद से पहुंचे की, वहां एबेंसी में जाकर कुछ बात बन जाएगी। उन्होंने कीव पहुंचकर एक होटल में कमरा लिया और सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सुबह पांच बजे उनकी आंख बम के धमाकों की आवाज से खुली। यह 23 फरवरी का दिन था और मालिबू उनके साथ था। इस दौरान उनके बहुत से परिचितों ने सलाह दी कि वह अपने पालतू कुत्ते को सेल्टर होम को सौंप दें और खुद अपने वतन लौट जाएं, लेकिन उनके दिल ने गवाही नहीं दी। वह अपने मालिबू को इन हालत में नहीं छोड़ सके।

ऋषभ ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी को अपने कुत्ते के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। ऋषभ ने अमर उजाला के साथ उन ईमेल के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, जिसमें वह भारतीय दूतावास के अधिकारियों से एनओसी देने की गुहार लगा रहे हैं।


ऋषभ के अनुसार, उनसे अब तक जो भी दस्तावेज मांगे गए, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने वह सब उपलब्ध कराए। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इधर, देहरादून में ऋषभ के पिता मधुकांत कौशिक ने कहा कि वह अपने कुत्ते को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हम बस यही उम्मीद करते हैं कि स्थिति सामान्य हो जाए और दोनों सुरक्षित रूप से देश से बाहर निकलकर घर वापस आ जाएं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह सुरक्षित स्थान पर है। 

कीव में मलिक परिवार ने दिया है 12 अन्य छात्रों को सहारा
ऋषभ ने बताया कि वह फिलहाल कीव में एक भारतीय परिवार साकेत मलिक के साथ हैं। उनके जैसे 12 अन्य छात्रों को भी इस परिवार ने अपने यहां शरण दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed