फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon's native cows topped in milk production

दुग्ध उत्पादन में देहरादून की देसी गायें अव्वल

Tue, 01 Oct 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Doon's native cows topped in milk production
परेड ग्राउंड में पशु मेले में प्रतिभाग करने वाले विजेता को सम्मानित करतीं माता मंगला देवी।
देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित पशु मेले में दूध उत्पादन प्रतियोगिता में देहरादून के तीन डेयरी मालिकों की गायों ने बाजी मारी। देसी नस्ल की इन गायों ने एक समय में पांच लीटर तक दूध दिया। इसके साथ ही अन्य वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट पशुओं के स्वामियों को माता मंगला के हाथों पुरस्कार पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रोग्रेेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (पीडीएफए) के मीडिया प्रभारी नीरज ठाकुर ने बताया कि सोमवार को मेले का समापन हो गया। इस दौरान मेले में नैनीताल, उत्तरकाशी, देहरादून, आदि जनपदों के डेयरी मालिकों ने शिरकत की थी। अंतिम दिन देसी गोवंश की दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इनमें प्रेम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह और शिव थापा निवासी देहरादून की गायों ने सर्वाधिक दूध दिया। इसके साथ ही दूसरे स्थान पर वीरेंद्र, विनोद और गोविंद निवासी देहरादून की गायें दूसरे स्थान पर रहीं। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में माता मंगला और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के खनन मंत्री राजकुमार पुरोहित उपस्थित रहे। इसके साथ ही पशुपालन निदेशक डॉ. केके जोशी, अपर निदेशक डॉ. अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. नीरज सिंघल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी पांडेय आदि अधिकारी उपस्थित रहे। मेले में पशुओं के उपचार का प्रभार रायपुर ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष पटेल के पास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed