फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital's lab supervisor died due to tractor collision

Dehradun News: ट्रैक्टर की टक्कर से दून अस्पताल के लैब सुपरवाइजर की मौत

Mon, 22 May 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Doon Hospital's lab supervisor died due to tractor collision
ट्रैक्टर की टक्कर से दून अस्पताल के सीनियर लैब सुपरवाइजर की मौत हो गई। वह शनिवार रात को एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन




हादसा नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुआ। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि घनसाली टिहरी के रहने वाले प्रमोद बडोनी (45) पुत्र स्व. पूर्ण बडोनी वर्तमान में नेहरू कॉलोनी में रहते थे। वह दून अस्पताल में बतौर वरिष्ठ लैब सुपरवाइजर काम करते थे। शनिवार देर रात प्रमोद एक शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटते हुए धर्मपुर में उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एसओ ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बडोनी की मौत के बाद दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और अन्य अधिकारियों ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed