{"_id":"6979158e0354aee22b00ecab","slug":"doon-hospital-the-crowd-overwhelmed-the-facilities-dehradun-news-c-5-1-drn1031-888640-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल : व्यवस्थाओं पर भारी पड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल : व्यवस्थाओं पर भारी पड़ी भीड़
विज्ञापन
दून अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ व्यवस्थाओं पर भारी पड़ गई। पंजीकरण कराने से लेकर ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने तक लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। उधर दूसरी विजिट पर आए मरीजों को नया पर्चा बनाने में भी परेशानी हुई।
अस्पताल में साल के पहले महीने में रिकॉर्ड भी टूट गया। ओपीडी में दिनभर में 2394 मरीज पहुंचे। यह संख्या इसलिए बढ़ी क्योंकि दो दिनों तक लगातार ओपीडी बंद रही थी। दूसरी बार चिकित्सक को दिखाने आईं मरीज शिवानी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने आभा आईडी के माध्यम से पंजीकरण करवाकर चिकित्सक को दिखाया था। चिकित्सक ने 15 दिनों बाद दोबारा दिखाने की बात कही थी। जब मंगलवार को दोबारा ओपीडी में पहुंचीं तो रिविजिट के लिए पंजीकरण करवाना था। पुराने टोकन से पंजीकरण करवा रही थीं लेकिन नहीं हो पाया। इसके बाद दोबारा टोकन जनरेट करना पड़ा। इसके लिए घंटों तक परेशान होना पड़ा।
Iठंड में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे लोग
I
ठंड में बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। दून अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचने वाले 40 प्रतिशत मरीज वायरल से संक्रमित मिल रहे हैं। दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों को बुखार, जुखाम, खांसी और गले में दर्द की शिकायत आ रही है। इतना ही नहीं ठंड में पानी की कमी के मरीज भी बढ़े हैं। ऐसे में उन्हें पेसाब का इंफेक्शन भी हो रहा है।
विज्ञापन
I
I
Iबचाव के उपाय
I
1- बारिश के पानी में भीगने से बचें
2- अधिक से अधिक पानी पिएं
3- ठंड से खुद को बचाएं
4- शरीर का तापमान नियंत्रित रखें
Iदो दिनों बाद ओपीडी खुली तो बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। ऐसे में तैयारियों को पूरा करने के लिए सुबह ही स्वास्थ्यकर्मियों को आगाह किया गया था। संख्या बढ़ने से मरीजों को दिक्कत आई है।
I
Iडॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पतालI