{"_id":"578fae194f1c1b217fc4c1fc","slug":"doon-hospital-management-complain-to-upnl-for-employee-s-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें नहीं चाहिए ऐसे सफाई कर्मी, दूसरे भेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें नहीं चाहिए ऐसे सफाई कर्मी, दूसरे भेजो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
दून अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों के आए दिन हड़ताल करने से परेशान राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने अब उपनल को पत्र भेजने का निर्णय लिया है। अस्पताल प्रबंधन उपनल को चिट्ठी लिखकर दूसरे सफाई कर्मचारी भेजने की मांग करेगा।
विज्ञापन
वहीं जून माह का वेतन ना मिलने पर अस्पताल में तैनात उपनल के सफाई कर्मियों ने बुधवार को काम नहीं किया। बाद में कर्मचारी चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा के पास पहुंचे और वेतन दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वेतन ना मिलने तक वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
पत्र में कर्मियों के व्यवहार पर आपत्ति
डॉ. टम्टा ने उन्हें बताया कि वह उपनल के कर्मचारी हैं, इसलिए उन्हें वेतन के लिए उपनल के पास जाना चाहिए। प्रदर्शन के करीब एक घंटे बाद कर्मियों को वेतन मिल गया। उनके काम ना करने के चलते चिकित्साधीक्षक ने अनुपस्थिति दर्ज करा दी।
विज्ञापन
बाद में चिकित्साधीक्षक डॉ. टम्टा ने अधिकारियों को उपनल प्रबंधन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने पत्र में कर्मियों के व्यवहार पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मी आए दिन उनका घेराव करते हैं। जबकि नियमानुसार उन्हें अपने ठेकेदार और आउटसोर्सिंग कंपनी का घेराव करना चाहिए। उन्होंने उपनल को दूसरे सफाई कर्मचारी भेजने को कहा है।