फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Domicile certificate is mandatory to play cricket with CAU team Uttarakhand news in hindi

Dehradun: सीएयू से क्रिकेट खेलने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य, बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को झटका

Sat, 09 Dec 2023 02:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Dec 2023 02:20 PM IST
सार

सीएयू ने संबद्ध सभी जिला संघों को मेल भेजकर आगामी 2024-25 के सत्र से ट्रायल के लिए मूल निवास प्रमाणपत्र को अनिवार्य करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Domicile certificate is mandatory to play cricket with CAU team Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की टीम से क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को अब मूल निवास प्रमाणपत्र दिखाना होगा। इसके बिना कोई भी खिलाड़ी क्रिकेट नहीं खेल पाएगा। यह फैसला बृहस्पतिवार को सीएयू की एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


ऐसे में अब आगामी सत्र 2024-25 से बिना मूल निवास के खिलाड़ियों का चयन नहीं किया जाएगा। अभी तक मूल निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य नहीं था। सीएयू की इस फैसले से उन खिलाड़ियों को नुकसान होगा, जो मूल रूप से दूसरे राज्य के होकर उत्तराखंड के लिए खेल रहे थे। इसके लिए सीएयू ने संबद्ध सभी जिला संघों को मेल भेजकर आगामी 2024-25 के सत्र से ट्रायल के लिए मूल निवास प्रमाणपत्र को अनिवार्य करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाणपत्र जरूरी
सीएयू के सचिव महीम वर्मा ने बताया, बिना मूल निवास के खिलाड़ी ट्रायल के लिए पंजीकरण नहीं कर पाएंगे। अभी तक बीते तीन साल से उत्तराखंड में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों का शिक्षा के आधार पर चयन किया जा रहा था। लेकिन अब सिर्फ वहीं खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे, जिनके पास उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाणपत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehardun: प्रतिष्ठित द दून स्कूल में बालिकाओं के एडमिशन भी हो सकते शुरू, को-एजुकेशन पर विचार

हिमाचल ने भी किया था लागू, बाद में हटाया

सीएयू के इस फैसले को पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश पहले ही लागू कर चुका है। हालांकि, लंबे समय तक नियम के आधार पर चयन करने के बाद हिमाचल ने इस नियम को हटा दिया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है, इस नियम से उन खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाएगा, जो बीते तीन साल से उत्तराखंड से खेलने का सपना देख रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed