फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : Dollar and jewelry stolen from lieutenant colonel's house

देहरादून : लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से डॉलर और जेवर चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

Fri, 28 May 2021 11:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 28 May 2021 11:58 AM IST
सार

घटना डालनवाला के गुरु तेग बहादुर क्षेत्र की है। यहां पर लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप नेगी का घर है। वे रुड़की में तैनात हैं। घर में उनकी पत्नी रहती हैं।

विज्ञापन
dehradun news : Dollar and jewelry stolen from lieutenant colonel's house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरों ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद घर को निशाना बनाया। ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोरों ने वहां से डॉलर व जेवर चोरी कर लिए। अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना डालनवाला के गुरु तेग बहादुर क्षेत्र की है। यहां पर लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप नेगी का घर है। वे रुड़की में तैनात हैं। घर में उनकी पत्नी रहती हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी 20 अप्रैल को घर बंद कर कहीं चली गईं थीं। गुरुवार को वे लौटीं तो देखा कि घर की ग्रिल को काटा गया था। कमरे में सारा सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


अलमारी का सामान भी बाहर बिखरा हुआ था। उन्होंने अलमारी में देखा तो पता चला कि वहां से डॉलर और कुछ जेवर चोरी कर लिए गए थे। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि वहां पर डॉलर कितने रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जेवर आदि की सूची बनाई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर ही आगे की जांच की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed