फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dogs bite nine more people in 24 hours increasing number of stray dog attacks in Pauri Uttarakhand news

Uttarakhand: 24 घंटों में लावारिस कुत्तों ने नौ लोगों को काटा, पौड़ी में पांच साल की मासूम को भी नोंच डाला

Wed, 02 Aug 2023 02:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Aug 2023 02:32 PM IST
सार

कुत्तों के झुंड के हमला करने से घायल हुई बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बच्ची डाॅक्टरों की टीम की निगरानी में है और वह खाना भी खाने लगी है।

विज्ञापन
Dogs bite nine more people in 24 hours increasing number of stray dog attacks in Pauri Uttarakhand news
dog bite - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लावारिस कुत्तों के हमले शहर में लगातार बढ़ते जा रही है। बीते सोमवार को बच्ची पर हमला करने के बाद कुत्तों ने 24 घंटों में करीब नौ और लोगों को काटा। घायल लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर रैबीज का इंजेक्शन लगवाया।शहर में इन दिनों लावारिस कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। बीते सोमवार को मासूम बच्ची को कुत्तों के छुंड ने घायल कर दिया था जिसके मंगलवार सुबह 24 घंटों में कुत्तों ने काटकर नौ लोगों को जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


घायल सुभाष बहुगुणा ने बताया कि वह कोटद्वार रोड पर जा रहे थे कि इकी दौरान एक कुत्ते ने उनपर हमला कर पैर में काट दिया। वह अस्पताल पहुंचे और रैबीज का टीका लगवाया। इसके अलावा भगत लाल, सुरेंद्र सिंह, मनोज नौटियाल आदि भी लावारिस कुत्तों के हमले में घायल हुए हैं। जिला अस्पताल के एमएस डाॅ. विजय अड्डा वाला ने बताया कि एक माह में 80 लोगों को कुत्ते द्वारा काटने के मामले सामने आए हैं। अस्पताल में पर्याप्त रैबीज के टीके हैं।

विज्ञापन

बच्ची के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

श्रीनगर में कुत्तों के झुंड के हमला करने से घायल हुई बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बच्ची डाॅक्टरों की टीम की निगरानी में है और वह खाना भी खाने लगी है। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रविंद्र बिष्ट ने कहा कि बच्ची रेजीना दस दिन तक डाॅक्टरों की टीम की निगरानी में रहेगी। बच्ची के पूर्ण रूप से स्वस्थ होते ही उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पौड़ी में पांच साल की मासूम बच्ची पर लावारिस कुत्तों के हमले के बाद युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर जिला प्रशासन और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। चेताया कि जल्द शहर से लावारिस कुत्तों से निजात नहीं दिलाई गई तो युवा कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह व प्रदेश महासचिव आशीष नेगी ने कहा कि आए दिन लावारिस पशुओं के हमले में लोग घायल हो रहे हैं। वहीं इन दिनों आवारा कुत्ते शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं।

लावारिस कुत्तों को भेजा जाएगा दून के एनीमल बर्ड कंट्रोल सेंटर

पौड़ी। शहर को लावारिस कुत्तों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मुहिम शुरू कर दी है। जो कुत्ते लोगों को काट रहे हैं पालिका उन्हें पकड़कर देहरादून स्थित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) में भेजेगी। मासूम बच्ची पर हमला करने के बाद डीएम ने लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि लावारिस कुत्तों को देहरादून स्थित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में भेजा जाएगा। उधर, जिला अस्पताल के एमएस डाॅ. विजय अड्डा वाला ने बताया कि एक माह में 80 लोगों को कुत्तों की ओर से काटने के मामले सामने आए हैं। संवाद

ये भी पढ़ें...Badrinath Dham:  मास्टर प्लान के तहत बन रहे पुल का ढांचा गिरने से हादसा, नदी में बहे दो मजदूर, एक की जान बची

ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

पौड़ी। शहर के व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। व्यापारी कुलदीप गुसाईं, मातंग मलासी आदि ने कहा कि बीते दस दिनों से अधिक समय से शहर में लावारिस कुत्तों के कारण आम जन भयभीत है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाते बच्चों को हो रही है। फिर भी नगर पालिका मामले का संज्ञान नहीं ले रही है। उन्होंने मामले में ईओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed