{"_id":"64ca08b1dbb005a2240acd05","slug":"laborer-working-on-an-alternative-bridge-under-construction-badrinath-dham-master-plan-drowned-in-alaknanda-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: मास्टर प्लान के तहत बन रहे पुल का ढांचा गिरने से हादसा, नदी में बहे दो मजदूर, एक की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: मास्टर प्लान के तहत बन रहे पुल का ढांचा गिरने से हादसा, नदी में बहे दो मजदूर, एक की जान बची
Wed, 02 Aug 2023 01:36 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:36 PM IST
सार
पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पुल का ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा में बह गए।
विज्ञापन
पुल का ढांचा गिरने से हादसा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किए जाने के दौरान हादसा हो गया। ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। एक मजदूर को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नैनीताल के ओखलढूंगा में फटा बादल, घरों में घुसा पानी और मलबा, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए लोग
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्ष प्रमेंद्र दोबाल ने बताया कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन