देहरादून: वकील के घर में गलती से घुसा डॉगी, धारदार हथियार से कर डाली हत्या, मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के विकासनगर बाजार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरा कॉलोनी में एक अधिवक्ता के घर में गलती से घुसे डॉगी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने कॉलोनी निवासी एक युवती की तहरीर पर अधिवक्ता के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर में कॉलोनी निवासी सोनिया बजाज पुत्री मनीष बजाज ने कहा कि शुक्रवार सुबह वह घर में काम कर रही थी। तभी उसने गली में घूमने वाले एक डॉगी की तेज आवाज सुनी। उसने घर से बाहर निकल कर देखा तो आवाज पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता विनय कुमार के घर से आ रही थी।
उन्होंने वहां जाकर देखा तो डॉगी लहूलुहान हालत में पड़ा था, जिसके कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। युवती के हंगामा करने पर वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
आरोप लगाया कि अधिवक्ता ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से पीट-पीट कर डॉगी की हत्या की है। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।