फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CT angiography done in Doon Hospital doctors got success 70 year old man life saved

Dehradun: दून अस्पताल में हुई सीटी एंजियोग्राफी, चिकित्सकों को मिली सफलता...70 वर्षीय बुजुर्ग की बचाई गई जान

Thu, 29 Aug 2024 11:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 11:00 AM IST
सार

दून अस्पताल में सीटी एंजियोग्राफी में चिकित्सकों को सफलता मिली। और 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाई गई।

विज्ञापन
CT angiography done in Doon Hospital doctors got success 70 year old man life saved
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हार्टअटैक और एंजियोग्राफी के बाद बाईपास सर्जरी करा चुके अबरार अहमद की दून अस्पताल के चिकित्सकों ने सीटी एंजियोग्राफी कर जान बचाई है। सफल इलाज के बाद अबरार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


कार्डियोलॉजिस्ट अमर उपाध्याय ने बताया, 70 वर्षीय अबरार अहमद को 12 साल पहले हार्ट अटैक हुआ था, एंजियोग्राफी के बाद उनकी बाईपास सर्जरी की गई थी। कुछ दिनों से उन्होंने दवाइयां लेना बंद कर दिया था। इसके चलते उन्हें सीने में तेज दर्द होने के बाद दून अस्पताल के कार्डियोलॉजी ओपीडी में लाया गया।
विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि उन्हें दोबारा हार्ट अटैक हुआ है। इतना ही नहीं कई ब्लॉकेज निकले, लेकिन किस ब्लॉकेज की वजह से अटैक पड़ा है, ये पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद उनकी सीटी एंजियोग्राफी की गई। रजिस्ट्रेशन शॉफ्टवेयर की मदद से एक वीनस ग्राफ्ट में स्टेंट लगाया गया। दो दिन चले उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सीटी एंजियोग्राफी
कार्डियोलॉजिस्ट अमर उपाध्याय ने बताया कि को रजिस्ट्रेशन शॉफ्टवेयर एआई बेस्ड शॉफ्टवेयर है। इससे सीटी इमेज को फ्लोरिस्कोपिक इमेज के साथ फ्यूज करके रियल टाइम देखा जा सकता है। बताया, दून अस्पताल में पहली बार सीटी एंजियोग्राफी को नॉरमल एंजियोग्राफी के शॉफ्टवेयर के साथ इस्तेमाल किया गया है। इसके माध्यम से नसों को खोजने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: समूह-ग के 5000 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव लौटाए, UKSSSC ने कमियां दूर करने के लिए उठाया कदम

दून अस्पताल में डेंगू संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव
दून अस्पताल में संदिग्ध डेंगू के मरीज की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आ गई है। इससे अस्पताल में डेंगू के मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। डेंगू के नोडल अधिकारी अंकुर पांडे ने बताया कि उत्तरकाशी के डामटा निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुखार के चलते विकासनगर में भर्ती थी। वह 25 अगस्त को दून अस्पताल में रेफर हुई। बताया अस्पताल में किशोरी की डेंगू समेत कई जांचे करवाई गई जिसमें डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed