फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train Route Diversion Two Trains to Reach Ghaziabad via Laksar-Roorkee for Three Days Uttarakhand news

उत्तराखंड: लक्सर - रुड़की होते हुए गाजियाबाद पहुंचेंगी दो ट्रेनें, तीन दिन तक मार्ग पर आवागमन रहेगा प्रभावित

Tue, 15 Sep 2026 01:51 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 15 Sep 2026 01:51 PM IST
सार

रेलखंड पर विद्युत संपर्क तारों में बदलाव के चलते तीन दिनों तक ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Train Route Diversion Two Trains to Reach Ghaziabad via Laksar-Roorkee for Three Days Uttarakhand news
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली मंडल के गाजियाबाद - महरौली और गाजियाबाद - चिपयाना बुजुर्ग रेलखंड पर विद्युत संपर्क तारों में बदलाव कार्य के चलते तीन दिनों तक मार्ग पर ट्रेनों को आवागमन प्रभावित होगा। इस दौरान ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। हावड़ा - आनंद विहार टर्मिनल और लोकहा बाजार - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेनें इस दौरान लक्सर - रुड़की मार्ग से संचालित होंगी।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कार्य के चलते 17, 19 और 21 सितंबर को रोजाना 3 घंटों का पाॅवर और ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा। इस दौरान गाड़ी संख्या 54075 बरेली - दिल्ली एक्सप्रेस 16,18 और 20 सितंबर, गाड़ी संख्या 54076 दिल्ली - बरेली एक्सप्रेस 17, 19 और 21 सिंतबर को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


वहीं, गाड़ी संख्या 13065 हावड़ा - आनंद विहार टर्मिनल को 17 सितंबर व 04013 लोकहा बाजार - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 15, 17 व 19 सितंबर को मार्ग परिवर्तन कर मुरादाबाद - लक्सर - रुड़की - टपरी, मेरठ सिटी - गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 15092 टनकपुर - दौराई एक्सप्रेस 16, 18 और 20 सितंबर को टनकपुर से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुड़की:  गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने चाकू से काटी खुद की गर्दन, दिनदहाड़े घटना से मची सनसनी, गंभीर हालत

इसके अलावा गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम - जैसलमेर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14225 अयोध्या कैंट - दिल्ली एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12391 राजगीर - नई दिल्ली एक्सप्रेस 16, 18, 20 सितंबर, गाड़ी संख्या 14015 रक्सौल - आनंद विहार टर्मिनल 15 सितंबर, गाड़ी संख्या 14017 रक्सौल - आनंद विहार टर्मिनल 17 सितंबर, गाड़ी संख्या 14013 सुल्तानपुर - आनंद विहार टर्मिनल 20 सिंतबर को 25 से 70 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed