फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Recruitment Proposal to 5000 Group-C posts returned to the departments Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: समूह-ग के 5000 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव लौटाए, UKSSSC ने कमियां दूर करने के लिए उठाया कदम

Thu, 29 Aug 2024 10:37 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Aug 2024 10:37 AM IST
सार

विभागों को प्रस्ताव लौटाने की प्रमुख वजह ये है कि आंदोलनकारी आरक्षण के लिए निर्धारण दोबारा करना होगा। कई विभागों के प्रस्ताव में कमियां हैं, अब उन्हें दूर करने के बाद आयोग विज्ञप्तियां जारी करेगा।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment Proposal to 5000 Group-C posts returned to the departments Uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव विभागों को लौटा दिए हैं। आयोग ने इनमें कुछ बदलाव करने को कहा है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विभिन्न विभागों से करीब 5000 पदों पर भर्तियों के प्रस्ताव आए हैं।

विज्ञापन


इन सभी को संबंधित विभागों को लौटाने की प्रमुख वजह ये है कि आंदोलनकारी आरक्षण के लिए निर्धारण दोबारा करना होगा। कई विभागों के प्रस्ताव में कमियां हैं, अब उन्हें दूर करने के बाद आयोग विज्ञप्तियां जारी करेगा।

विज्ञापन

इन प्रमुख भर्तियों के प्रस्ताव लौटाए

भर्ती का नाम पदों की संख्या

पुलिस कांस्टेबल 2000

वन आरक्षी 600

वन दरोगा 84

नलकूप चालक 201

सींचपाल 226

मेट, सिंचाई विभाग 268

स्पेशल टाइगर गार्ड 81

हवलदार प्रशिक्षक 24

(नोट- सिंचाई विभाग के कुल करीब 1200 पद हैं, जबकि कई विभागों की छोटी भर्तियां भी हैं।)

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने दिए एहतियात बरतने के निर्देश, ये हैं लक्षण

दो साल में आयोग ने भरे 4600 पद

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक कुल 4600 पदों पर भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं। चयन सूची विभागों को भेजी जा चुकी हैं। अब 1544 पदों की एलटी भर्ती, 200 पदों की वन स्केलर भर्ती, 229 पदों की आबकारी निरीक्षक, परिवहन आरक्षी आदि की भर्ती, 34 पदों की वाहन चालक भर्ती और 25 पदों की सहायक भंडारी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द पूरी होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed