फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Road accident near Shyampur crossing; violent collision between a Swift and a tempo

ऋषिकेश: श्यामपुर फाटक के पास सड़क हादसा, स्विफ्ट और टेम्पो की जोरदार टक्कर, सात घायल, एक गंभीर

Tue, 15 Sep 2026 12:14 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर(ऋषिकेश) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 15 Sep 2026 12:14 AM IST
सार

दिल्ली नंबर की स्विफ्ट और हरिद्वार नंबर के टेम्पो के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Rishikesh: Road accident near Shyampur crossing; violent collision between a Swift and a tempo
ऋषिकेश में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्यामपुर फाटक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार करीब छह से सात यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की स्विफ्ट(DL 4C BA 7129) और हरिद्वार नंबर के टेम्पो(UK 14T A 4735) के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेम्पो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


हरिद्वार में वारदात: शांतरशाह में दुकान में घुसकर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या; चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एक यात्री का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक को मौके पर कथित तौर पर नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed