फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   doctors cut police horse shaktimaan leg.

शक्तिमान की टांग काटकर डॉक्टरों ने लगाई कृत्रिम टांग

Fri, 18 Mar 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Mar 2016 08:40 AM IST
सार

  • फाइबर और स्टील की कृत्रिम टांग लगाई जाएगी।
  • दिन भर तड़पता रहा शक्तिमान।
  • जान बचाने के लिए जरूरी था टांग काटना।

विज्ञापन
doctors cut police horse shaktimaan leg.
शक्तिमान के साथ डॉक्टर और पुलिस की टीम। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

उत्तराखंड में विधानसभा घेराव के दौरान घायल हुए शक्तिमान की टांग काटकर डॉक्टरों ने देर रात उसके स्थान पर कृत्रिम टांग लगा दी है। घोड़ा अब सही सलामत कृत्रिम टांग पर खड़ा भी हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग बचाने की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं। गैंग्रीन होने की आशंका के चलते अब उसका पैर काटने के अलावा कोई चारा नहीं था। अमेरिका और मुंबई से आए डॉक्टरों की मौजूदगी में करीब 40 मिनट आपरेशन में टांग को शरीर से अलग किया गया।
विज्ञापन


उधर, सर्जरी कारगर न होने के कारण शक्तिमान दिन भर तड़पता रहा। बुधवार देर रात खड़ा करने के प्रयास में लिफ्टिंग मशीन टूट जाने के कारण वो धड़ाम से नीचे गिर गया था। सर्जरी के बाद मंगलवार को उम्मीद जगी थी कि शक्तिमान की स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका और मुंबई से बुलाए गए डॉक्टर

doctors cut police horse shaktimaan leg.
घोड़े का इलाज करते अमेरिका और मुंबई से आए डॉक्टर। - फोटो : AmarUjala

बुधवार को सुबह से उसे खड़ा करने की कवायद शुरू हो गई थी। पहले लिफ्टिंग मशीन छोटी पड़ जाने के कारण रात को फिर दूसरी मशीन लगाई गई। लिफ्टिंग मशीन टूट जाने के कारण वो धड़ाम से नीचे गिर गया।

इसके बाद तमाम प्रयास रोक दिए गए। बृहस्पतिवार सुबह को शक्तिमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दर्द के कारण वह छटपटाता रहा। चिकित्सकों के प्रयास के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं आया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने आर्मी के पशु चिकित्सकों को बुलाने के लिए आईएमए के अलावा सहारनपुर तक बात की।

दोपहर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अमेरिका की महिला सर्जन जैनी मैरी वॉन और मुंबई के सर्जन डॉ. फिरोज को रिसीव करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई थी, लेकिन उनकी फ्लाइट लेट होती चली गई। जैनी भूटान से सीधे दिल्ली पहुंचीं। रात भर उन्हें बुलाने की तमाम औपचारिकताएं पूरी की गईं।

जान बचाने के लिए जरूरी था टांग काटना: एसएसपी

doctors cut police horse shaktimaan leg.
घोड़े को घास ख‌िलाता पुल‌िसकर्मी - फोटो : file photo

शाम के समय दोनों सर्जन आए तो पुलिस की जान में जान आई। डॉक्टरों ने शक्तिमान का परीक्षण करने के बाद टांग काटने का निर्णय लिया। रात में आपरेशन कर बाएं टांग को अलग कर दिया गया। उधर, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते का कहना है कि शक्तिमान की जान बचाने के लिए यह जरूरी था। उसके स्थान पर कृत्रिम टांग लगा दी गई है।
 

पीड़ा में टांग पटकता रहा शक्तिमान

सर्जरी की गई टांग में पीड़ा के कारण शक्तिमान दिन भर पैर पटकता रहा। इस कारण पैर जख्मी होने के साथ सर्जरी की पट्टी भी उधड़ गई है। पुलिस जवानों ने उसकी छटपटाहट कम करने की भरसक कोशिश की, लेकिन शक्तिमान का दर्द असहनीय था। चिकित्सकों की टीम ने तमाम प्रयास किए, लेकिन वो सब बेकार गए। 

तिरपाल व्यापारी ने बनाई नई लिफ्टिंग मशीन 
जनमानस भी शक्तिमान को बचाने के लिए मदद करने में पीछे नहीं है। मोती बाजार के तिरपाल कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह और भाई नरेंद्र सिंह ने शक्तिमान को खड़ा करने के लिए नई लिफ्टिंग मशीन तैयार कर दी है। रात में उन्हें बुलाकर यह काम सौंपा गया। तीसरे पहर दोनों भाई तिरपाल और गद्दों से बनी लिफ्टिंग मशीन को तैयार कर ले गए। दोनों भाइयों ने मशीन के खर्च को लेने से इंकार कर दिया है। उनका कहना था कि इस बेजुबान की लाइफ से बड़ा कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed