फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor will be on strike from monday.

CMS की रिहाई को लेकर डॉक्टर करेंगे हड़ताल

Sun, 12 Apr 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Apr 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
doctor will be on strike from monday.

उत्तराखंड के काशीपुर के सीएमएस पर हुई विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। शनिवार को डॉक्टरों ने सीएमएस को साजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुए सोमवार से प्रदेश भर में ओपीडी के बहिष्कार का ऐलान किया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य महानिदेशक को इस बावत सूचना दी गई है। काशीपुर के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी प्रकरण पर प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) की प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार दोपहर दून अस्पताल के सभागार में आपात बैठक हुई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बीएस जंगपांगी और महासचिव ने डा. एसके गोस्वामी ने कार्यकारिणी से सुझाव लिए। डॉक्टरों ने कहा डॉ. जोशी की रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के पूर्व महासचिव डॉ. डीपी जोशी ने कहा कि सरकार को हस्तक्षेप करते हुए डॉ. जोशी पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर साजिश में शामिल लोग दंडित हों। संघ ने डॉ. जोशी की तत्काल रिहाई, पूरे प्रकरण की विभागीय जांच, साजिशकर्ताओं को कठोर दंड देने और राजपत्रित अवकाश के दिन भी डाक्टरों से ओपीडी में काम कराने का औचित्य स्पष्ट करने की मांग की है।


स्वास्थ्य मंत्री से पूछा है कि प्रदेश में कार्यरत चिकित्साधिकारी ओपीडी के अतिरिक्त समय में वीआईपी और आकस्मिक मरीजों की जांच करें या नहीं? इस पर दो हफ्ते के भीतर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. जेपी देवशाली, डॉ. आरएस असवाल, डॉ. एनएस खत्री, डॉ. डीपी जोशी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed