फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2025 Transport Corporation has issued instructions for additional bus arrangements Uttarakhand news

Uttarakhand: परिवहन निगम ने बसों की अतिरिक्त व्यवस्था के दिए निर्देश, दिवाली, छठ पूजा को देखते हुए लिया निर्णय

Sat, 18 Oct 2025 02:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Oct 2025 02:03 PM IST
सार

दिवाली, भाईदूज और छठ पूजा को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की अतिरिक्त व्यवस्था के दिए निर्देश हैं। पर्व के दौरान सभी चालक एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया।

विज्ञापन
Diwali 2025 Transport Corporation has issued instructions for additional bus arrangements Uttarakhand news
उत्तराखंड परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और अन्य पर्वों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं। निगम मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में 19 से 29 अक्तूबर तक सभी डिपो को अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

महाप्रबंधक क्रांति सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा, भाईदूज एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि की संभावना है। ऐसे में देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी, टनकपुर, रामनगर, नैनीताल समेत सभी डिपो को आदेशित किया गया है कि वे दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, रुड़की, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार आदि मार्गों पर आवश्यकतानुसार फेस्टिव स्पेशल बसें संचालित करें।

विज्ञापन


डिपो सहायकों को आउटस्टेशन ड्यूटी पर रहना होगा तैनात
मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि सभी डिपो अपने-अपने कार्यशालाओं में बसों की मरम्मत और तैयारियों का कार्य 18 अक्तूबर तक पूर्ण करें। 19 से 29 अक्तूबर तक डिपो सहायकों को आउटस्टेशन ड्यूटी पर तैनात रहना होगा ताकि यात्रियों की मांग के अनुसार तत्काल बसें उपलब्ध कराई जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पर्व के दौरान सभी चालक एवं परिचालक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें। निगम ने सभी मंडलीय प्रबंधकों को यह भी कहा है कि बस अड्डों पर भीड़ को नियंत्रित करने और टिकट व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए जाएं।



ये भी पढ़ें...Dehradun: दिवाली की खुशियों के बीच तेज रफ्तार से बुझा घर का चिराग, गलत दिशा से आई कार ने किशोर को रौंदा

निगम ने पर्व अवधि में देहरादून आईएसबीटी, ऋषिकेश, हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, टनकपुर, रामनगर आदि स्थानों पर विशेष पर्यवेक्षण दल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं जो पर्व काल के दौरान बस संचालन व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed