फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2021 Uttarakhand News: Take These Precautions during Firecrackers

Diwali 2021: आतिशबाजी से पहले सुरक्षा के इंतजाम जरूरी, पटाखें जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 03 Nov 2021 10:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Nov 2021 10:56 PM IST
सार

Diwali 2021: पटाखों में रसायन होने के कारण इसके झुलसने से त्वचा व आंख को अधिक खतरा रहता ही है। अनार, रॉकेट व पटाखे आदि के धुएं से सांस के रोगियों को भी दिक्कत होती है।

विज्ञापन
Diwali 2021 Uttarakhand News: Take These Precautions during Firecrackers
दिवाली पर पटाखे जलाते बच्चे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिवाली के पर्व में पटाखों के बजाय दीप जलाने को प्राथमिकता दें। खतरनाक पटाखों से बच्चों और बुजुर्गों को दूर ही रखें। बच्चों को बड़ों की मौजूदगी में ही आतिशबाजी करने दें। आतिशबाजी के वक्त बड़े भी लापरवाही करते हैं। ऐसे में आतिशबाजी से पहले सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कर लें। पानी, बालू से भरी बाल्टियां अपने पास रखें ताकि जरूरत प्राथमिक स्तर पर आग आदि से बचाव किया जा सके। 

विज्ञापन


राजकीय जिला अस्पताल कोरोनेशन के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. कुश ऐरन ने बताया कि दीपावली में खासकर झुलसने की घटनाएं अनार से होती हैं। पटाखों में रसायन होने के कारण इसके झुलसने से त्वचा व आंख को अधिक खतरा रहता ही है। अनार, रॉकेट व पटाखे आदि के धुएं से सांस के रोगियों को भी दिक्कत होती है। दून मेडिकल अस्पताल के वरिष्ठ सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सांस के रोगियों और बुजुर्गों को पटाखे के धुएं से बचना चाहिए।
विज्ञापन


दिक्कत बढ़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि पिछले वर्षों के आंकड़े देखें तो दिवाली पर पटाखों से आंखों के झुलसने के मामले बढ़ जाते हैं। पटाखों के धुएं से आंखों में जलन, खुजली आदि दिक्कतें भी होती हैं। ऐसे में आतिशबाजी से आंखों को बचाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Diwali 2021: बन रहा चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग, लक्ष्मी पूजन के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त

- इन बातों का रखें ख्याल 
- पटाखे जलाते समय दो  बाल्टी पानी और एक मग साथ जरूर रख लें। 
-  झुलसी हुई जगह को साफ पानी से धो दें। कोई भी मरहम, टूथ पेस्ट या बर्फ की सिकाई न करें। 
- साफ पानी से धुलने के तत्काल बाद मरीज को नजदीकी अस्पताल ले जाएं। 
- माचिस से पटाखे न जलाएं और बच्चे जब अनार, पटाखे  जला रहे हों तो बड़े साथ रहें। 
- कुछ बच्चे दीपावली के बाद बारूद  एकत्र कर जला देते हैं। इससे भी धमाका होने से झुलसने की आशंका रहती है। बच्चों को ऐसा करने से रोकें।
- कोशिश करें कि खतरनाक पटाखों के इस्तेमाल से बचें, खासकर बच्चों को बड़ों के सामने ही पटाखे जलाने दें। 
- आंख में किसी तरह की चिंगारी चले जाए या झुलस जाए तो सबसे पहले आंखों को आरओ के पानी से धो लें। ज्यादा दिक्कत होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं
- आतिशबाजी के धुएं से आंख में एलर्जी, खुजली, जलन हो सकती है। ऐसे में नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाए, बिना सलाह क्रीम या ड्राप आंख में न डालें।

ग्रीन दीपावली मनाएं

प्रकाश का पर्व दीपावली का त्योहार मनाने को हर किसी के मन में उल्लास दिख रहा है। इस साल ग्रीन दीपावली मनाने के लिए युवाओं ने भी खासी तैयारी की है। दून के युवाओं का कहना है कि बीते साल कोरोना के चलते वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ दीपावली का पर्व नहीं मना पाए थे। इस बार उन्होंने दीपावली से पहले ही प्लान बनाने शुरू कर दिए थे। इसमें मनोरंजन करने के साथ ही वह लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए जागरूक करेंगे।

दीपों का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घर और आंगन को मिट्टी के दीयों से जगमगाने के साथ लोगों को ग्रीन दीपावली मनाने के लिए भी जागरूक करेंगे। जिससे पर्यावरण दूषित न हो।
- आयुष बगवारी

बीते साल कोरोना के चलते दोस्तों और परिवार के सभी सदस्यों के साथ दीपावली का जश्न नहीं मना पाए थे। इस बार जश्न की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। आसपास के लोगों को ग्रीन दीपावली के लिए भी जागरूक करेंगे।
- ऋषभ गैरोला

रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर लंबे समय से इंतजार था। दीपावली को खास बनाने के लिए प्लान बनाए हैं। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस बार ग्रीन दीपावली मनाएंगे। जिससे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी योगदान दिया जा सके।
- शिवम शर्मा

बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रीन दीपावली समय की मांग है। बीते साल कोरोना के चलते दीपावली का जश्न नहीं मना पाए थे। इस बार खास तरीके से दीपावली मनाने के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं।
- अनिल नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed