फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2020: High Alert in Corbett Tiger Reserve, forest officers Leave Cancelled

Diwali 2020: कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाईअलर्ट, दिवाली तक वनकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द

Tue, 10 Nov 2020 10:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/ देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/ देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020: High Alert in Corbett Tiger Reserve, forest officers Leave Cancelled
- फोटो : फाइल फोटो

दिवाली को लेकर कॉर्बेट लैंडस्केप में हाईअलर्ट घोषित कर वनकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और रामनगर वन प्रभाग में वनकर्मियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। साथ ही लगातार गश्त करने को भी कहा है।

विज्ञापन


दिवाली के मौके पर उत्तराखंड में उल्लू और जंगली-जानवरों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। इस लिहाज से हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर क्षेत्र अधिक संवेदनशील हैं। इस सबके मद्देनजर वन्यजीव महकमे ने कॉर्बेट में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन



सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि वनकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वन क्षेत्र की सीमाएं खुली होने पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र में विशेष सतर्कता और गश्त करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लुओं के शिकार की आशंका पर बढ़ाई गश्त  

अंधविश्वास के कारण दीपावली में उल्लुओं के शिकार को देखते हुए देहरादून में भी वन विभाग सक्रिय हो चुका है। डीएफओ के निर्देश के बाद वन विभागों की टीमों ने रात्रि गश्त और चेकिंग शुरू कर दी है। प्रेमनगर, आशारोड़ी, रायपुर, टपकेश्वर आदि क्षेत्रों में रात्रि गश्त के साथ ही चेकिंग बढ़ा दी गई है। 

दरअसल,  अंध वश्वासों के चलते कुछ लोग धनतेरस और दीपावली के दिन उल्लुओं का शिकार करते हैं। पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं। इसके कारण वन विभाग हर साल राजाजी नेशनल पार्क में उल्लुओं के शिकार को लेकर अलर्ट जारी करता है।

इस बार भी डीएफओ राजीव धीमान ने सभी रेंजों को निर्देश जारी कर बैरियरों पर रात्रि गश्त और चेकिंग के निर्देश दिए हैं। डीएफओ राजीव धीमान ने कहा कि फिलहाल अभी तक अवैध शिकार से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर ऐसा होता है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed