फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2020: Action will be taken if import crackers are sold from abroad

Diwali 2020: उत्तराखंड में सरकार हुई सख्त, विदेशों से आयात पटाखे बेचे तो होगी कार्रवाई

Sun, 25 Oct 2020 09:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Oct 2020 09:02 PM IST
सार

  • निगरानी और सख्ती के लिए डीएम व एसपी को जारी किए आदेश
  • आयात पर रोक के बाद घरेलू बाजार में बिकते हैं चाइनीज पटाखे

विज्ञापन
Diwali 2020: Action will be taken if import crackers are sold from abroad
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दीपावली पर आतिशबाजी के लिए विदेशों से आयातित पटाखों की बिक्री पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से सभी जिलों के डीएम व एसपी को घरेलू बाजार में आयात किए गए पटाखों की बिक्री रोकने के लिए सख्ती व निगरानी करने के आदेश दिए थे। यदि कोई व्यापारी के आयातित पटाखों का स्टॉक व बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी)की ओर से सभी राज्यों को  विदेशों से आयातित पटाखों की बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Diwali 2020: उत्तराखंड में दीपावली पर नहीं होगी चाइनीज पटाखों की बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने अवगत कराया कि पिछले कई सालों से डीजीएफटी की ओर से पटाखों को आयात करने के लिए कोई लाइसेंस नहीं दिया गया है। इसके बावजूद भी घरेलू बाजार में दीपावली के अवसर पर चाइनीज व अन्य देशों के पटाखों की बिक्री की जा रही है। 

मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जारी आदेश में जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि विदेशों से आयात पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी जिलों में फील्ड अधिकारियों के माध्यम से इस पर निगरानी रखी जाए। यदि कोई व्यापारी प्रतिबंध पटाखों की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed