फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Divyang shivir in dehradun by amar ujala foundation

अमर उजाला की पहल से दिव्यांगों की उम्मीदों को लगे पंख, 'खुशियां' पाकर खिल उठे चेहरे

Sun, 30 Sep 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Sep 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Divyang shivir in dehradun by amar ujala foundation
divyang shivir

दिव्यांगों के अरमानों को शनिवार से उम्मीदों के पंख लग गए हैं। हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति, और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 11 बजे से निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर की शुरुआत की गई। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और अति विशिष्ट अतिथि सुबोध उनियाल ने शिविर का शुभारंभ किया। यहां शिविर में दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दिव्यांगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। दिव्यांगों का नाप लेकर तुरंत कृत्रिम हाथ, बांह, पैर बनाकर लगाए गए। इसके अलावा उन्हें बैसाखी, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, कैलिपर, सुनने की मशीन समेत अन्य उपकरण भी प्रदान किए गए। इनके उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स की टीम पहुंची। आयोजन में डॉल्फिन स्टूडेंट वेलफेयर काउंसिल भी सहयोग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेवाओं का मिला लाभ

-मुफ्त स्वास्थ्य जांच
-कृत्रिम हाथ व पैर
-फिजियोथैरेपी 
-कैलिपर व जूते
-सुनने की मशीन 
-व्हील चेयर
-ट्राइसाइकिल
-बैसाखी
-आधार कार्ड
-दिव्यांग प्रमाण पत्र (केवल देहरादून जिले के दिव्यांगों के लिए)
-रोडवेज बस पास
-कौशल विकास योजनाओं की जानकारी
-स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी
-बैंक लोन की जानकारी
-दिव्यांग पेंशन की जानकारी
-आयुष्मान भारत योजना की जानकारी
-योग कैंप 
-देना बैंक स्टॉल 
 

मुफ्त खाने-ठहरने की सुविधा

शिविर में अन्य स्थानों से आने वाले दिव्यांगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुफ्त की गई है। आयोजकों की ओर से दूसरे स्थानों से पहुंचने वाले दिव्यांगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई थी। 

एम्स के विशेषज्ञ जांच के लिए पहुंचे
शिविर में एम्स के विशेषज्ञों व चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। दिव्यांगों के साथ ही अन्य लोग भी स्वास्थ्य की जांच करवा सकते हैं। शिविर में अस्थि रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला रोग, फिजिशियन, नाड़ी रोग और स्त्री रोग विशेषजों ने लोगों की जांच की।

इन नंबरों पर करें संपर्क
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए रमा गोयल- 9997013062, अमिता गोयल- 9412984972, संजय गर्ग 9412973492 और विपुल गर्ग- 9568004555 पर संपर्क किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed