{"_id":"67450000a4cabcfbd0028614","slug":"dispute-over-tying-the-wedding-turban-swords-were-used-dehradun-news-c-5-1-drn1030-556200-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मोती बाजार में शादी की पगड़ी बांधने को लेकर हुआ विवाद..चल गईं तलवारें, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मोती बाजार में शादी की पगड़ी बांधने को लेकर हुआ विवाद..चल गईं तलवारें, दो युवक घायल
Tue, 26 Nov 2024 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:23 PM IST
सार
कुछ युवक शादी की पगड़ी बंधवाने पहुंचे थे। जीतू ने इसका खर्च 500 रुपये बताया। लेकिन, युवकों ने 300 रुपये ही देने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी की पगड़ी बांधने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लोगों ने वहां तलवारें चला दीं। विवाद की वजह केवल मोलभाव बताया जा रहा है। तलवारों से हुए हमले में दो युवक जख्मी हो गए। इससे गुस्साए व्यापारियों ने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें दो आरोपी मनमीत सिंह, सुमित सिंह निवासी छबीलबाग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मोती बाजार में रंजीत उर्फ जीतू लाल फूल भंडार के नाम से दुकान चलाता है। इस दुकान पर कुछ युवक शादी की पगड़ी बंधवाने पहुंचे थे। जीतू ने इसका खर्च 500 रुपये बताया। लेकिन, युवकों ने 300 रुपये ही देने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। युवक कुछ देर बाद वहां से चले गए लेकिन छबीलबाग इलाके से कुछ और युवकों को वहां ले आए। इनके हाथों में तलवारें, कृपाण और चापड़ थे। उन्होंने फिर से जीतू को गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Haridwar: कई संतों पर पायलट बाबा आश्रम की संपत्ति खुर्द बुर्द करने का आरोप, जांच के लिए SIT गठित
विज्ञापन
इस बीच दुकान पर बैठे मनीष आनंद उर्फ काकू, विकास और जीतू पर इन्होंने वार कर दिए। हमले में मनीष आनंद और जीतू घायल हो गए। आरोपी यहीं नहीं रुके जो बीच में आया उस पर भी तलवारें तान दीं। बीच बचाव करने आए पूर्व पार्षद पति संतोख नागपाल की गर्दन पर भी तलवार रख दी। यही नहीं बाजार में भी तलवारे लहराते हुए वहां से भागे। शहर कोतवाल ने बताया कि इस मामले में सोनू सिंह, मोनू सिंह, सूरज सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।