फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute on Sishambadha Solid Waste Management and Processing Plant

भाजपा की ‘गुगली’ पर उत्तराखंड सीएम बोल्ड

Thu, 22 Sep 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 Sep 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
dispute on Sishambadha Solid Waste Management and Processing Plant
हरीश रावत - फोटो : Self

शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर भाजपा के दांव पर आखिरकार सीएम हरीश रावत बैकफुट पर आ गए।

विज्ञापन


देहरादून में बीजापुर स्थित आवास पर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने शीशमबाड़ा प्लांट पर रोक न लगाने की बात कही। सीएम रावत ने कहा कि उन्होंने केवल अफसरों को आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी भ्रांति दूर करने को कहा था। निगम चाहे कभी भी निर्माण कार्य शुरू कर ले, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। 

आठ साल से प्रस्तावित निगम के प्लांट को सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी से स्वीकृति मिली है। पिछले दिनों प्लांट के निर्माण पर कुछ कांग्रेसियों के विरोध पर सीएम ने निर्माण पर रोक लगा दी थी। जिसके विरोध में सहस्रधारा ट्रंचिंग ग्राउंड से प्रभावित लोग आंदोलनरत हैं। महापौर विनोद चमोली ने भी अनशन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने महामंत्री नरेश बंसल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो भाजपा के शीशमबाड़ा के मुद्दे पर भाजपा के आंदोलन की आहट के बाद सीएम बैक फुट पर आ गए। वहीं, प्लांट का विरोध कर रहे आसन नदी क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिले। उन्होंने प्लांट के विरोध करने के कारणों को गिनाकर इस प्रस्ताव को रद्द कराने की मांग की। मुलाकात करने वालों में अध्यक्ष हुसैन अहमद, शहजाद लाट, नसीबुद्दीन आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम करें शिलान्यास, हमें बेसब्री से इंतजार 
महापौर विनोद चमोली ने कहा कि प्लांट के शिलान्यास को लेकर उन्होंने कई बार सीएम को मौखिक और चिट्ठी भी भिजवाई। पर सीएम ने कांग्रेसी और भूमाफिया के दबाव में आकर निर्माण पर रोक लगा दी। अब सीएम रोक लगाने से मना कर रहे हैं तो आएं और शिलान्यास करें। हमें उनका बेसब्री से इंतजार है। 16 दिसंबर को हर हाल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निगम को ट्रंचिंग ग्राउंड को भी शिफ्ट करना है।


प्रोजेक्ट में हो देरी, इसलिए आयुक्त का ट्रांसफर 
सहस्रधारा रोड जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों की बुधवार शाम एक बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सीएम ने शीशमबाड़ा प्लांट में देरी हो, इसलिए नगर आयुक्त नितिन भदौरिया का ट्रांसफर पिथौरागढ़ कर दिया है। प्लांट निर्माण में देरी से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इस संबंध में आंदोलन करने और आयुक्त का ट्रांसफर वापस करने की मांग की। उधर, शीशमबाड़ा मुद्दे पर नगर निगम कर्मचारी महासंघ ने भी बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई है। जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर अध्यक्ष आरके भार्गव, सुदेश कुमार शर्मा, विनायक सिंह, पार्षद भूपेंद्र कठैत, कुंवर सिंह नेगी, नरेंद्र कुडियाल, शोभित माथुर, ईश्वर चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed