फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute between satpal and harish rawat

हरीश रावत के साम्राज्य पर सतपाल महाराज की नजर

Tue, 20 May 2014 08:52 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 May 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
dispute between satpal and harish rawat

लोकसभा चुनावों के नतीजों से उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की आस लगाए सतपाल महाराज को फिलहाल हरीश रावत की किलेबंदी को तोड़ना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिस राजनीतिक चतुराई से सतपाल महाराज के समर्थकों को महत्व दिया है। उससे अमृता रावत पार्टी में अलग-थलग पड़ गई हैं।

कभी साये की तरह खड़े रहने वाले समर्थक विधायक इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हैं।

हालांकि यह तय है कि अभी तक सरकार से छेड़छाड़ ना करने की बात कहने वाले सतपाल महाराज इसके बाद चुप नहीं बैठेंगे।

नाराजगी का कारण बन सकते थे महाराज समर्थक

dispute between satpal and harish rawat

महाराज समर्थक राजेन्द्र सिंह भंडारी की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन कभी कैबिनेट मंत्री रहे भंडारी को मंत्री पद ना देकर सभा सचिव बना देना भविष्य में नाराजगी का कारण बन सकता था।

मुख्यमंत्री धनै की जगह राजेन्द्र भंडारी को मंत्री बनाते तो शायद इसका बेहतर राजनीतिक फायदा मिलता और महाराज खेमे को सीधी चुनौती मिलती।

दूसरे समर्थक अनुसूया प्रसाद मैखुरी को गैरसैंण विकास परिषद की जिम्मेदारी देकर गैर खेमे को महत्व जरूर दिया है लेकिन मैखुरी की निष्ठाएं कब तक के लिए हैं यह देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार में 11 मंत्रियों में 5 गैर कांग्रेसी

dispute between satpal and harish rawat

हरीश रावत भले ही अमृता को हटाकर धनै को मंत्री बनाने का अंकगणित बेहतर मान रहे हों लेकिन हरीश रावत की कांग्रेस सरकार में 11 मंत्रियों में 5 गैर कांग्रेसी हो गए हैं।

इसकी नाराजगी भी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों की ओर से सुनाई देने लगी है। लंबे समय से दो से तीन बार के विधायक मंत्री बनने की आस लगाए हैं।

एक वरिष्ठ विधायक का कहना है कि प्रदेश सरकार कांग्रेस की कहां है इसे तो गैर कांग्रेसी चला रहे हैं।

हरीश रावत ने जिस रणनीति से काम किया है उसमें सरकार चला रहे सभी सात गैर कांग्रेसी विधायकों के साथ अपने सभी विधायकों को पद देकर मजबूत किलेबंदी की है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन चाहती है भाजपा

dispute between satpal and harish rawat

चुनाव नतीजों के बाद हरक सिंह रावत की नाराजगी के साथ भाजपा नेताओं की बयानबाजियों ने भी अमृता रावत को हटवाने में भूमिका निभाई है।

महाराज को भाजपा में उनके कद के हिसाब से महत्व मिल रहा है लेकिन उनके साथ कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों को क्या मिलेगा शायद इसी सवाल ने उनके समर्थकों को रोककर रखा है।

भाजपा की बात करें तो उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन तो चाहती है लेकिन तोड़फोड़ कर सरकार कतई नहीं बनाना चाहती है।

हां, भाजपा चाहती है कि कांग्रेस सरकार आपसी खींचतान में गिर जाए और नए सिरे से चुनाव हो जाएं जिससे उसे बड़ा फायदा हो सकता है।

फिर महाराज के समर्थक विधायकों को यह भी डर है कि भाजपा में जाने पर उन्हें टिकट मिलेगा कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed