फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute arose due to displeasure of the society and they ended their lives

Dehradun News: मजदूर दंपती की संदिग्ध हालात में मौत का मामला... समाज की नाराजगी से पनपी कलह और खत्म कर ली जिंदगी

Mon, 21 Apr 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dispute arose due to displeasure of the society and they ended their lives
समाज की नाराजगी में शादी करने वाले भास्कर और जनिक में इस कदर कलह पनपी कि दोनों ने एक ही समय अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जनिक पहले से शादीशुदा थी और भास्कर से अलग समाज से ताल्लुक रखती थी।
विज्ञापन




ऐसे में दोनों के परिवार वाले नाराज थे। इसी नाराजगी में दोनों के बीच कलह पनप गई और शनिवार रात को भी आपस में खूब झगड़ा किया। कुछ ही देर बाद कमरे में गए और दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार भास्कर लाल अपने ही गांव की रहने वाली जनिक गौड़ से प्यार करता था, लेकिन दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। ऐसे में जनिक के परिवार वालों ने उसकी शादी कर दी। यह बात भास्कर और जनिक दोनों को नागवार गुजरी। ऐसे में करीब तीन माह पहले भास्कर लाल अपने घर छत्तीसगढ़ गया था।
विज्ञापन


उस वक्त जनिक भी ससुराल से मायके आई हुई थी। दोनों रात में एक-दूसरे से मिले और सीधे देहरादून आ गए। भास्कर ने उसे अपने साथ प्रेमनगर के इसी निर्माणाधीन मकान में रखा। इसके कुछ दिन बाद दोनों ने गुपचुप शादी कर ली और अपने परिवार को सूचित कर दिया। दोनों अलग-अलग समाज के थे तो परिवार वाले इससे कतई खुश नहीं थे। लगातार उनके पास घर से फोन आते रहते थे। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़े भी होते थे। इसका गवाह बनता था वहां मौजूद एक गार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन




गार्ड ने ही पुलिस को जानकारी दी कि भास्कर और जनिक के बीच शनिवार शाम बहुत झगड़ा हुआ था। दोनों एक-दूसरे को गालियां भी दे रहे थे। कुछ बात परिवार को लेकर चल रही थी। चूंकि, मामला पति-पत्नी के बीच का था तो उसने बीच बचाव की कोशिश नहीं की। इसके कुछ देर बाद दोनों कमरे में चले गए।


वहां से कुछ देर तो बोलने की आवाज आई, लेकिन थोड़ी देर बाद सब शांत हो गया। सुबह पता चला कि दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसओ प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि अभी तक यही बात सामने आई है। असल कहानी परिवार के लोगों के आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed