{"_id":"ee61009dcbc1c57b882b6928c86db160","slug":"disinformation-about-congress-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का दुष्प्रचार करने वालों खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का दुष्प्रचार करने वालों खैर नहीं
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Tue, 15 Jul 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप चुनाव में सोमेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा आर्या के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाला अनर्गल मैसेज व्हाट्स एप में डालने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
मैसेज डालने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिकायत मिलने पर उड़नदस्ते की प्रभारी एसडीएम रिंकू बिष्ट ने मैसेज डालने वाले लोगों के खिलाफ थाने में धारा 127 (क) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 66 (क) (ग) आईटी एक्ट/ 171(च) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उप चुनाव को लेकर गठित उड़नदस्ता टीम की प्रभारी एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि चुनाव के दौरान प्रचार सामग्री, मैसेज के लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति की अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी रेखा आर्या के खिलाफ अनर्गल मैसेज व्हाट्स एप में भेजने की शिकायत मिली है, जो चुनाव प्रभावित करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश है।
चुनाव प्रभावित करने की कोशिश
शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने व्हाट्स एप में मैसेज डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अल्मोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि सर्विलांस से मैसेज डालने वाले लोगों का पता लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मोबाइल से इस मैसेज को पास करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।