{"_id":"66996a3e17f45fb2d10e8224","slug":"discussion-on-malayalam-literature-in-english-translation-dehradun-news-c-5-1-drn1031-458418-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंग्रेजी अनुवाद में मलयालम साहित्य पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंग्रेजी अनुवाद में मलयालम साहित्य पर किया मंथन
विज्ञापन
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से अंग्रेजी अनुवादों में मलयालम साहित्य विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया। अकादमिक अनुवादक, लेखक एवं इतिहासकार अम्मार यासिर नकवी ने दक्षिण भारतीय साहित्य के भौतिक, मानसिक और काल्पनिक परिदृश्यों जरिए विचार रखे।
उन्होंने मलयालम साहित्य में रुचि, क्षेत्रीय भाषाओं के अंग्रेजी में अनुवाद की पहल, स्कूल में क्षेत्रीय साहित्य की भूमिका, केरल का संक्षिप्त इतिहास आदि पर चर्चा की। वार्ता में अम्मार नकवी ने टीएस पिल्लई, वैकोम बशर, एमटी वासुदेवन नायर, जे देवियाक, केआर मीरा, बेन्यामिन जैसे लेखकों का भी उल्लेख किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने इस तरह की पहल को साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के समापन पर गांधीवादी विचारक बिजू नेगी ने लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्नल अरुण ममगाईं (सेनि.), बिजू नेगी, विवेक तिवारी, आकिफ काजमी, डॉ. राजेश पाल, मीरा अय्यर, शहाब नकवी, सुंदर सिंह बिष्ट, डॉ. मनोज पंजानी, अवतार सिंह, मनीष ओली, राकेश कुमार और विजय यादव आदि मौजूद रहे।