फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   disaster affected uttarkashi

उत्तराखंड के इस गांव में आपदा ने डाला डेरा

Wed, 18 Jun 2014 04:32 PM IST
रविंद्र थलवाल / अमर उजाला, उत्तरकाशी
रविंद्र थलवाल / अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 18 Jun 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
disaster affected uttarkashi

उत्तरकाशी में भटवाड़ी के गांव डिडसारी में आपदा मानों स्थायी डेरा जमा कर बैठ गई है।

विज्ञापन


कभी भूकंप तो कभी बाढ़ की तबाही झेलने वाले इस गांव का आधा हिस्सा पिछले साल की बाढ़ में तबाह हो गया था।

इसके बाद बेघर प्रभावितों की मदद के नाम पर प्रशासन के साथ ही कई स्वयं सेवी संस्थाएं गांव तक पहुंचीं, लेकिन एक साल बाद भी प्रभावितों के जख्म जस के तस हैं।

सैलाब तो थम गया मगर मनेरी कालोनी में शरणार्थी बने दो दर्जन परिवारों की आंखों से आज भी सैलाब उमड़ पड़ता है। गांव में जिन परिवारों के मकान सुरक्षित बचे थे  वे भी खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

कुदरती आपदाओं से पुराना नाता

disaster affected uttarkashi

डिडसारी का कुदरती आपदाओं से पुराना नाता रहा है। प्रकृति ने इन्हें जो जख्म दिए हैं उन्हें वे कभी भूले नहीं भुला सकते। 1991 के भूकंप में यह गांव इस तरह कांपा कि पूरा गांव लगभग तबाह हो गया। गांव में 49 लोग जिंदा दफन हो गए थे।

कुछ साल बाद फिर से किसी तरह जीवन पटरी पर आया तो 17 जून 2013 को भागीरथी में आई प्रलयंकारी बाढ़ आधा को तबाह कर गई। गांव का झूलापुल भी बाढ़ के तेज उफान में बह गया था।

बेघर हुए चार दर्जन से अधिक परिवारों ने गांव के जूनियर और बेसिक स्कूल में शरण ली। कुछ माह बाद प्रशासन ने इन्हें जल विद्युत निगम की मनेरी कालोनी में शरण दी।

मदद के नाम पर केवल आश्वासन

disaster affected uttarkashi

एक साल में प्रभावितों की मदद के नाम पर प्रशासन के आला अफसरों के साथ कई स्वयं सेवी संस्थाएं गांव तक पहुंची।

टाटा ने तो गांव को गोद लेने की बात तक कही, लेकिन अभी तक एक भी परिवार को छत नसीब नहीं हुई। गांव के दो दर्जन परिवार आज भी शरणार्थी बने हुए हैं।

वह जब गांव पहुंचते हैं तो कड़वी यादें दिल में टीसने लगती हैं।

गांव के निर्वमान प्रधान विजय राणा, अनिल राणा, आपदा से बेघर बिंद्रा देवी, सरस्वती देवी बताती है कि टाटा द्वारा गांव को गोद लेने की कागजी कार्रवाई के चलते घर बनाने के लिए सरकारी मुआवजा भी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

पहाड़ जैसी चुनौतियां झेल रहे ग्रामीण

disaster affected uttarkashi

डिडसारी के न केवल दो दर्जन परिवार शरणार्थी बने हुए हैं, बल्कि जो परिवार गांव में भी रह रहे वह भी पहाड़ जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

बाढ़ में गांव का झूलापुल बहने के बाद ग्रामीणों ने कुछ माह तक तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर पहाड़ी पगडंडी से आवागमन किया।

फिर नदी में पानी कम हुआ तो चंदा एकत्र कर लकड़ी का पुल बनाया, जो इस साल मई माह में नदी का जल स्तर बढ़ने पर बह गया।

अब फिर से ग्रामीण उसी पगडंडी से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते आ-जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed