फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dirty water is flowing on the road due to lack of drainage, villagers are troubled

Dehradun News: नाली नहीं होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

Tue, 07 Jan 2025 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Dirty water is flowing on the road due to lack of drainage, villagers are troubled
- ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ग्राम पंचायत ढकरानी के मुख्य मार्ग पर बह रहा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए समस्या बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रतिदिन रहने वाली जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्हाेंने गांव के सभी प्रमुख रास्तों के किनारों पर नालियों का निर्माण कराए जाने की अपील भी प्रशासन से की है।

ग्राम पंचायत ढकरानी में कई साल पहले सीवर लाइन डालने का कार्य किया गया था। लेकिन सीवर की मरम्मत नहीं होने के चलते लाइन पूरी तरह से चोक हो गई है। इससे घरों से सीवर में जाने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। नालियां नहीं होने से सड़कों पर इससे जलभराव की स्थिति बन रही है। ग्रामीण सरफराज अली ने बताया कि गांव के किसी भी क्षेत्र में सीवर लाइन काम नहीं कर रही है। बताया कि स्कूल, मंदिर, मस्जिद, कब्रिस्तान आदि को जाने वाले रास्तों पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। उधर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जलभराव की स्थिति से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सड़क किनारों पर नालियों का निर्माण कराए जाने की अपील भी तहसील प्रशासन से की है। ज्ञापन देने वालों में जगमाल चौधरी, कुर्बान अली, मारूफ, मुर्सलीन, नसीम, राशिद, इसरार, विशाल, भरत सिंह, शेखर, सुखबीर, सुखपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed