{"_id":"6828e2513dfffa096603c71c","slug":"dirt-and-grime-accumulated-in-front-of-government-primary-dehradun-news-c-5-1-drn1031-693112-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जागा प्रशासन, 8 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जागा प्रशासन, 8 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन
Iअमृतकौर रोड स्थित विद्यालय के सामने से हटा दिया गया कूड़ाI
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अमृतकौर रोड (बलबीर रोड) के सामने पिछले आठ वर्षों से बनी गंदगी और कूड़े की समस्या का समाधान कर दिया गया है।
अमर उजाला ने 16 मई 2025 को विद्यालय की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसी दिन मेयर की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर आयुक्त एवं मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शहरभर में मौजूद गार्बेज प्वाइंट्स को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया 16 मई की रात को ही अमृतकौर रोड स्थित विद्यालय के सामने से कूड़ा पूरी तरह हटा दिया गया। न सिर्फ स्थान को गार्बेज फ्री किया गया, बल्कि उसका सौंदर्यीकरण भी किया गया है। साथ ही, वहां मौजूद अंडरग्राउंड कूड़ेदान को भी हटा दिया गया है ताकि भविष्य में फिर से गंदगी न फैले। साथ ही विद्यालय की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अब वहां सुरक्षा प्रहरी भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन