फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Directorate General of Education summons details of teachers who participated in Srinagar rally Uttarakhand

Uttarakhand: शिक्षा महानिदेशालय ने श्रीनगर रैली में शामिल शिक्षकों का ब्योरा किया तलब, आदेश जारी

Wed, 01 Oct 2025 11:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Oct 2025 11:58 AM IST
सार

राजकीय शिक्षकों के वीडियो फूटेज, धरना, प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का विवरण तैयार कर 30 सितंबर तक मुख्य स्थायी अधिवक्ता हाईकोर्ट नैनीताल को उपलब्ध कराए जाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Directorate General of Education summons details of teachers who participated in Srinagar rally Uttarakhand
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंबित मांगों के लिए श्रीनगर में रैली निकालने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। शिक्षा महानिदेशालय ने अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल और कुमाऊं से इन शिक्षकों का ब्योरा तलब किया है। शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने जारी आदेश में कहा, रैली निकालने और धरना, प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के नाम, वीडियो और फोटो उपलब्ध कराए जाएं। जिसे हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक ने जारी आदेश में कहा, शिक्षकों ने हाईकोर्ट के 25 सितंबर के आदेश की अवमानना की है। राजकीय शिक्षकों के वीडियो फूटेज, धरना, प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का विवरण तैयार कर 30 सितंबर तक मुख्य स्थायी अधिवक्ता हाईकोर्ट नैनीताल को उपलब्ध कराया जाए। इन शिक्षकों का ब्योरा निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भी दिया जाए। ताकि पूरे मामले को हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया जा सके। शिक्षा महानिदेशक ने कहा, हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि शिक्षक धरना, प्रदर्शन नहीं करेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: स्टार्टअप वेंचर फंड में पैसा लगाने में निवेशकों की दिलचस्पी, 30 से अधिक आवेदन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग पर आरोप लगाने वाले शिक्षकों का होगा जवाब तलब

शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने कहा, शिक्षकों की रैली को जो वीडियो फुटेज मिले हैं। उसमें शिक्षक विभाग पर उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं। कुछ शिक्षकों की ओर से प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा की नियमावली के लिए पैसा मांगने का भी आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे शिक्षकों का जवाब तलब करने के बाद उनकी सेवा समाप्त की जाएगी। पदोन्नति और तबादलों में देरी से नाराज राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने 28 सितंबर को श्रीनगर में रैली निकाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed