फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investors are increasingly interested in investing in startup venture funds Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: स्टार्टअप वेंचर फंड में पैसा लगाने में निवेशकों की दिलचस्पी, 30 से अधिक आवेदन मिले

Wed, 01 Oct 2025 10:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Oct 2025 10:43 AM IST
सार

नई स्टार्टअप नीति 2023 में नवाचार उद्यमियों को कारोबार में वित्तीय सहारा देने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फंड बनाने का प्रावधान किया है। स्टार्टअप वेंचर फंड में पैसा लगाने में निवेशकों की दिलचस्पी दिखी है। टेंडर के माध्यम से 30 से अधिक निवेशकों के आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
Investors are increasingly interested in investing in startup venture funds Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड में नवाचार उद्यमियों को वित्तीय सहारा देने के लिए स्टार्टअप वेंचर फंड में पैसा लगाने के लिए निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से उद्योग विभाग को 30 से अधिक निवेशकों से आवेदन मिले है। जल्द ही वेंचर फंड संचालित करने पर फैसला लेगी।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने नई स्टार्टअप नीति 2023 में नवाचार उद्यमियों को कारोबार में वित्तीय सहारा देने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फंड बनाने का प्रावधान किया है। नए उद्यमियों को कारोबार स्थापित करने के लिए वित्तीय मदद की जरूरत पड़ती है। अभी तक स्टार्टअप इक्विटी शेयर के आधार पर वित्तीय सहयोग के लिए एंजल इंवेस्टर्स के चक्कर काटने पड़ते थे।

विज्ञापन

इस देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप के लिए अलग से फंड बनाने का निर्णय लिया। उद्योग विभाग ने फंड बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया से निवेशकों से आवेदन मांगे थे। इसमें 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन 25 निवेशक ऐसे हैं, जो पैसा लगाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Roorkee: पुल गिरने से तीन श्रमिकों की मौत का मामला, अभियंता और ठेकेदार समेत पांच दोषी करार, दो-दो साल की कैद

अब सरकार ने स्क्रूटनी कर फंड के लिए अच्छे निवेशकों का चयन करेगी। जल्द ही स्टार्टअप को इस फंड का लाभ मिलेगी। सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय का कहना है स्टार्टअप के लिए वेंचर फंड स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। कई निवेशकों ने इसमें निवेश करने में रुचि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed