फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Direct Recruitment of Teachers in Navodaya vidhyalaya Very Soon

उत्तराखंड: नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों की सीधी भर्ती की तैयारी, बनेगी अलग सेवा नियमावली    

Sun, 23 Feb 2020 01:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Feb 2020 01:10 PM IST
सार

  • शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर हैं इन स्कूलों में शिक्षक 

विज्ञापन
Uttarakhand: Direct Recruitment of Teachers in Navodaya vidhyalaya Very Soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों को अब सीधी भर्ती से रखने की तैयारी है। इसके लिए अलग सेवा नियमावली बनाई जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। इसे मंजूरी मिली तो इन स्कूलों में शिक्षा विभाग से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर रखने के बजाय उन्हें सीधी भर्ती से रखा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों को शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर रखा गया है। इसके अलावा कुछ शिक्षक कांट्रैक्ट पर हैं। शिक्षा विभाग में पहले ही शिक्षकों के चार हजार से अधिक पद खाली हैं।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग को दिक्कतें हो रही हैं। इसे देखते हुए राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए अलग सेवा नियमावली बनाई जा रही है। नियमावली केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकों की तर्ज पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलर शिक्षक न मिलने तक कांट्रैक्ट के आधार पर रखे जाएंगे शिक्षक

इसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों का अलग-अलग कैडर होगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक नियमावली को मंजूरी के लिए कार्मिक विभाग को भेजा गया है। इसे मंजूरी मिली तो इन स्कूलों में शिक्षकों को सीधी भर्ती से रखा जाएगा। 

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के 31 फीसदी पद खाली हैं। इन पदों को रेगुलर शिक्षकों से भरा जाने तक इनमें कुछ शिक्षक कांट्रैक्ट के आधार पर रखे जाएंगे। शिक्षा निदेशक के मुताबिक स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से शिक्षकों को रखने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed