फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   digvijay singh statement against narendra modi

कांग्रेस को फॉलो कर रहे हैं मोदीः दिग्विजय

Fri, 14 Nov 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Nov 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh statement against narendra modi

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस की विचारधारा भा गई है। तभी संघ प्रचारक रहने के बावजूद मोदी संघ की धरोहर गोलवलकर, पं. दीनदयाल उपाध्याय को भूलकर गांधी, पटेल और नेहरू को याद करने लगे हैं। कुछ व्यंग्यात्मक लहजे में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘चलो मोदी देर से आए, लेकिन दुरुस्त आए।’

विज्ञापन


सिंह शुक्रवार को दून स्थित मार्शल स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब दिग्विजय ने कहा कि गांधी-नेहरू ने जिस विचारधारा को आगे बढ़ाया मोदी अब उसका श्रेय लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद दिग्विजय ने केंद्रीय मंत्रिमंडल पर सवाल उठाया। कहा कि मोदी का मंत्रिमंडल दिखावे का है। कैबिनेट में सिर्फ एक ही व्यक्ति (मोदी) है। मोदी से शुरू, मोदी पर खत्म। मंत्रियों के पास तो स्टाफ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल उठाया कि राजस्थान में रेप के आरोपी के पिता को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आरोपी को राजस्थान पुलिस पकड़ने के बजाय सुरक्षा दे रही है। फिर बोले, एचआरडी मिनिस्ट्री के राज्यमंत्री फर्जी मार्कशीट देते हैं।

छह माह में कुछ नहीं हुआ

digvijay singh statement against narendra modi

मोदी के वादों पर दिग्विजय बोले, जनता सोचती थी कि मोदी गुजरात की तरह विकास करेंगे। महंगाई कम होगी, पाक-चीन की सरहदों पर आतंकवाद हताश होगा, लेकिन छह माह में कुछ नहीं हुआ।

आगे जोड़ा मोदी पहले मुसलमानों को आतंकवाद से जोड़ते हैं और विदेशों में जाकर कहते हैं कि धर्म और आतंकवाद अलग हैं। आरोप लगाया कि मोदी की कथनी-करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि मोदी  मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी को मंत्रिमंडल से निकालें।

बीजेपी, एमआईएम में समझौता
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा और मुसलिम संगठन एमआईएम ने गुप्त समझौता किया हुआ है। दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। महाराष्ट्र चुनाव पर बोले, जिस एनसीपी को भाजपा नेशनल करप्ट पार्टी कहती थी, उसका ही समर्थन ले लिया।

‘बाबा रामदेव बंद करें ठगी’

digvijay singh statement against narendra modi

लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए खुलकर प्रचार करने वाले योगगुरु बाबा रामदेव दिग्विजय के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि बाबा धार्मिक गुरु नहीं, व्यवसायी हैं। योग सिखाने के नाम पर पहली और आखिरी पंक्ति में बैठने वालों से पैसा वसूलते हैं।
जितनी दवाएं वह बनाते हैं, उतनी जड़ी-बूटियां तो देशभर में नहीं हैं।

कहा, बाबा लोगों को ठगना बंद कर दें। बाबा रामदेव पर दर्ज एफआईआर के सवाल पर दिग्विजय ने कहा सभी मामलों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण होना चाहिए। किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव नहीं होना चाहिए। यह पूछने पर कि प्रदेश के एक कांग्रेस नेता रामदेव को साथ घुमाते हैं, वह बोले, इसकी तो वही नेता जानें।

कांग्रेस में नई पीढ़ी आगे आए
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस का नेतृत्व युवा हाथों में दिए जाने की बात फिर दुहराई। उन्होंने कहा कि नेहरूजी 38 साल और मौलाना अबुल कलाम आजाद 37 साल की उम्र में एआईसीसी के अध्यक्ष बने थे। नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए। फिर बोले गांधी परिवार सत्ता की भूखी नहीं है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी चाहते तो पीएम बन सकते थे। प्रदेश सरकार और सीएम हरीश रावत के सवाल पर बोले, उत्तराखंड में अच्छा काम हो रहा है। कहा कि जनहित के काम हों, ताकि केदारनाथ आपदा झेलने वालों के जख्मों पर मरहम लगे।

सट्टेबाजी पर सख्त कार्रवाई हो
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह आईपीएल के पक्षधर हैं। सुपर लीग के प्रशंसक हैं, लेकिन आईपीएल में सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed